ऊखीमठ : रासी प्रधान सोनिया पंवार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की ग्राम पंचायत रासी में नवनिर्वाचित प्रधान सोनिया पंवार के नेतृत्व में गांव के विभिन्न सामाजिक संगठनों व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में गांव के मध्य विराजमान राकेश्वरी मन्दिर परिसर सहित सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया। स्वच्छता अभियान में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग, ग्राम पंचायत व विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा लगभग दो कुन्तल कूड़ा एकत्रित नष्ट किया गया तथा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह को सभी ग्रामीण व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गाँव सहित विभिन्न तोकों व सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रासी के विभिन्न सामाजिक संगठनों व केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में राकेश्वरी मन्दिर परिसर, गाँव के सार्वजनिक पैदल मार्गों, विद्यालयों के सम्पर्क मार्गों, सार्वजनिक स्थानों व प्राकृतिक जल स्रोतों के निकट स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया।

स्वच्छता अभियान को सम्बोधित करते हुए प्रधान सोनिया पंवार ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वच्छ जीवन की कल्पना की जा सकती है, इसलिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति हर नागरिक को जागरूक होने की सख्त जरूरत है। क्षेत्र पंचायत सदस्य रेशमा भट्ट ने कहा कि पालीथीन प्रयोग के कारण ग्लोबल वार्मिंग की समस्या बढ़ रही है तथा भविष्य के लिए ग्लोबल वार्मिंग की समस्या गम्भीर हो सकती है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग वन दरोगा राम चरण रावत ने कहा कि प्रकृति के साथ मानवीय हस्तक्षेप होने के कारण पर्यावरण सन्तुलन निरन्तर बिगड़ रहा है जो कि भविष्य के लिए गम्भीर समस्या हो सकती है।

इस मौके पर केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के वीट अधिकारी गुलाब सेमवाल, वन आरक्षी मनीष राणा ,अनीता भट्ट, कविता रावत, पुष्पा खोयाल ,गीता पवार, हिमानी नेगी, नीता खोयाल, मनीता रावत ,विमला पवार, मनोरमा खोयाल ,लखमा पवार सुनीता बिष्ट, शांति बिष्ट ,अभिलाषा जिरवाण, रेखा रावत, किरन रावत, मंजू रावत , भरोसी रावत, रजनी भट्ट, माहेश्वरी नेगी ,शीला पवार , सविता भट्ट, शशि भट्ट, आशा पंवार, कुसुम जिरवाण, सुरमा रावत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनो के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर होगा छेनागाड़ का पुनर्निर्माण कार्य : अनिल बलूनी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने छेना गाड़ आपदा क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का  दिया भरोसा। छेना गाड़ क्षेत्र में राहत और पुनर्निर्माण कार्य केदारनाथ आपदा पुनर्निर्माण मॉडल की तर्ज पर होगा लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : गढ़वाल सांसद और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया […]

You May Like