
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्रॉफी खेल – कूद प्रतियोगिताओं के विधिवत समापन हो गया है।

राजकीय इन्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय खेल महाकुंभ में 11 न्याय पंचायतों के 12 सौ अधिक नौनिहालों ने प्रतिभागी किया। खेल महाकुंभ में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो – खो , मुर्गाझपट, बांलीबाल, पिट्ठू आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जबकि विधायक चैम्पियन ट्रॉफी न्याय पंचायत मनसूना के नाम रही।

खेल महाकुंभ के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि नौनिहालों को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलो के आयोजन से सीमान्त गांवों के प्रतिभागियों को अपना जौहर दिखाने का सुनहरा अवसर मिलता है। विशिष्ट अतिथि सभासद सरला रावत ने कहा कि विधायक चैम्पियन ट्रॉफी के अन्तर्गत खेल – कूद प्रतियोगिताओं में नौनिहालों में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम आयोजक प्रधानाचार्य विश्वनाथ बेजवाल ने सभी प्रतिभागी नौनिहालों को बधाई दी।
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट ने बताया कि चार दिवसीय विधायक चैम्पियन ट्राॅफी खेल – कूद प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल अन्डर 14 बालक वर्ग में मनसूना प्रथम, उच्चाढुगी द्वितीय, कबड्डी अन्डर 19 बालक वर्ग में चन्द्रापुरी प्रथम, गुप्तकाशी द्वितीय, कबड्डी अन्डर 19 बालिका वर्ग में चन्द्रापुरी प्रथम, मनसूना द्वितीय स्थान पर रहे जबकि कबड्डी अन्डर 14 बालक वर्ग में चन्द्रापुरी प्रथम, मनसूना द्वितीय पर रहे जबकि अन्य प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न न्याय पंचायतों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये ।
इस मौके पर जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी , ब्लॉक समन्वयक सरोप सिंह नेगी , मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल, खेल प्रशिक्षक चन्द्र मोहन उखियाल, पंकज नेगी , देवेन्द्र बजवाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी , कुलदीप सेमवाल, गजेन्द्र करासी , अमित पंवार, राम सिंह रावत, कुलदीप नेगी , नवदीप नेगी , भजनपाल रौतेला , अनिल सिंह, भगवती पंवार, विपिन सेमवाल सहित विभिन्न न्याय पंचायतों के व्यायाम शिक्षक व प्रतिभागी मौजूद रहे।
