ऊखीमठ : लखपत राणा देवरा समिति के अध्यक्ष

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : काली माई पंचगाई समिति कालीमठ की बैठक में भगवती काली की आगामी देवरा यात्रा के सफल आयोजन के लिए देवरा यात्रा समिति का गठन करते हुए डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल चेयरमैन लखपत राणा को अध्यक्ष व आचार्य सुरेशानन्द गौड को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी गई साथ ही देवरा यात्रा के सफल संचालन के लिए संरक्षक मंडल सहित विभिन्न उपस्थितियों का गठन कर पंचगाई के ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंपी गयी ।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति की आगामी बैठक शारदीय नवरात्रों में आहूत की जायेगी।

प्रधान कालीमठ प्रदीप राणा की अध्यक्षता में आयोजित कालीमाई पंचगई समिति की बैठक में आगामी समय में निकलने वाली दिवारा यात्रा के सफल आयोजन के लिए दिवारा यात्रा समिति का गठन करते हुए अध्यक्ष – लखपत राणा, उपाध्यक्ष – सुदर्शन राणा ,आशीष राणा, दिलवर रावत, रवींद्र राणा, मंत्री – सुरेशानन्द गौड , उपमंत्री – रमेश चन्द्र भट्ट, कोषाध्यक्ष – पुष्कर सिंह राणा , प्रचार मंत्री – देवेंद्र राणा, सह प्रभारी – आशीष राणा, संगठन मंत्री – शिवराज राणा, के अलावा जयपाल कोठियाल, प्रेम पंवार, योगेन्द्र राणा,दिनेश धर्म्वाण, दीपक राणा सहित कार्यकारणी में विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को जिम्मेवारी दी गई । बैठक में संरक्षक मंडल का गठन करते हुये वीरेंद्र सिंह रावत, शिवराज सिंह राणा,राम सिंह राणा ,सरोज देवी ,गोपाल सिंह राणा, सदानंद कोतवाल को अहम जिम्मेदारी दी गई । बैठक में देवरा यात्रा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष लखपत राणा ने कहा कि आगामी समय में निकलने वाली भगवती काली की देवरा यात्रा को भव्य व दिव्या रूप देने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा तथा पंचगाई के जनमानस के सहयोग से चारों चरणों की देवरा यात्रा निर्विघ्न सम्पन्न की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कालीमठ घाटी के जनमानस ने जिन उम्मीदों के साथ मुझे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उनका निर्वहन त्याग, निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण भावना से किया जाएगा । इस मौके पर मठापति अब्बल सिंह राणा , पूर्व जिपस विन्दू राणा , गजपाल सिंह राणा , कुलदीप सिंह राणा , कुलदीप राणा , कुवर सिंह, दिलवर सिंह, प्रबल सिंह, शुभम भट्ट, शिशुपाल सिंह भवान सिंह सहित कालीमठ, कविल्ठा , ब्यूखी , कुणजेठी बेडूला , जग्गी बगवान के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : 251 भक्तों ने निकाली भव्य जलकलश यात्रा

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश कनोडिया व कनोडिया परिवार के सहयोग से विश्वनाथ की तपस्थली गुप्तकाशी में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के 10 वें दिन 251 जल कलशों से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु ने शामिल होकर धर्म […]

You May Like