ऊखीमठ : भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कार्यकर्ताओं के साथ घर – घर जाकर किया जनसंपर्क

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ : भाजपा महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ऊखीमठ मुख्य बाजार सहित विभिन्न वार्डों में प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर पत्रक वितरण किए। तथा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के समर्थन में 90 90 90 20 24 फोन नंबर पर मिस कॉल भी कराया।

ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक चलने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष / पूर्व विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में महा जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों को केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा संचालित दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से अपार स्नेह रहा है इसीलिए उत्तराखण्ड में 1:5 लाख करोड़ की केन्द्रीय विकास परियोजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को संवारने एवं वृहद रूप मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत पूरे देश में 80 करोड़ लोगों को मुक्त राशन का वितरण किया जा रहा है जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्का घर मिल चुका है तथा हर घर जल, हर घर नल के तहत 11:8 करोड़ घरों में पेयजल आपूर्ति सुचारू हो गयी है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने किया कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 12 करोड़ किसानों को सालाना 6 हजार की आर्थिक मदद मिल रही है तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 37:5 करोड़ किसान पंजीकृत किये जा चुके हैं! उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से वैश्विक महामारी कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत 2:97 करोड़ भारतीयों की वापसी विदेशों से हुई है तथा वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर भारत को जी – 20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव भट्ट, हेमलता नौटियाल, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, महामंत्री नन्दन सिंह रावत, रमेश चन्द्र सेमवाल, राम स्वरूप त्रिवेदी सहित भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

गौचर : जल संस्थान की लापरवाही के चलते नगरवासी दूषित पानी पीने को मजबूर

केएस असवाल गौचर : जल संस्थान की लापरवाही के चलते गौचर शहरवासी गन्दा पानी पीने को हैं मजबूर, लोगों में विभाग व प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी बनी है। जनपद चमोली की नगरपालिका क्षेत्र गौचर में शहरवासी जल संस्थान विभाग की घोर लापरवाही के चलते स्वच्छ पेयजल से वंचित हो […]

You May Like