ऊखीमठ : भगवती मां चामुण्डा ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रात्रि प्रवास के लिए कोरखी पहुंची

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष पर जाल मल्ला व चौमासी गांवो के मध्य चौरा नामक सिद्धपीठ पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की देवरा यात्रा केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव बडासू से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर रात्रि प्रवास के लिए कोरखी पहुंच गयी है । देवरा यात्रा के केदार घाटी आगमन से सम्पूर्ण भू-भाग भक्तिमय बना हुआ है तथा सैकड़ो श्रद्धालु देवरा यात्रा की अगुवाई कर रहे है।

शुक्रवार भगवती चामुण्डा की देवरा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए खुमेरा पहुंचेगी तथा 22 सितम्बर को अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे जगत कल्याण के लिए तपस्यारत होगी। भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला मे विराजमान होने पर प्रथम चरण की देवरा यात्रा का समापन होगा तथा अगले वर्ष शुभ लग्नानुसार द्वितीय चरण की देवरा यात्रा का शुभारंभ होगा । गुरूवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने बडासू मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न कर आरती उतारी तथा ठीक 10 बजे भगवती चामुण्डा की देवरा यात्रा बडासू से विदा हुई। भगवती चामुण्डा की देवरा यात्रा के बडासू से विदा होने पर असंख्य भक्तों ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री व लाल पीले वस्त्र अर्पित कर भावुक क्षणों के साथ विदा किया।

भगवती चामुण्डा कि देवरा ने बडासू ,फाटा , मैखण्डा व कोरखी के मध्य विभिन्न स्थानों का नगर भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दिया तथा देर सांय देवरा यात्रा के रात्रि प्रवास के लिए कोरखी गांव पहुंचने पर व्यापारियों , जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस मौके दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी , संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , कलम सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी , हर्षवर्धन पंवार, बीरबल सिंह रावत, विजय सिंह तिन्दोरी , सुभाष रावत, सुभाष तिन्दोरी, प्रमोद पंवार, जगत सिंह राणा , पवन रावत सहित , बडासू, फाटा , मैखण्डा , कोरखी के जनप्रतिनिधि , ग्रामीण व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : नंदानगर आपदा में दो शव बरामद, 8 अब भी लापता, घायलों को हैली से भेजा देहरादून

डीएम और एसपी ने किया नंदानगर आपदा क्षेत्र का दौरा जिलाधिकारी ने आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर जाना हाल हर संभव सहायता का दिया आश्वासन नंदानगर आपदा क्षेत्र में कुल 10 लापता लोगो में 2 का शव बरामद शेष लापता लोगों की खोजबीन जारी, हेली के माध्यम से घायल और […]

You May Like