ऊखीमठ : भगवती मां चामुण्डा ने अपने भक्तों को दिया आशीर्वाद

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : 15 वर्षों बाद आयोजित भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से भावुक क्षणों के साथ विदा होकर तीन रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंच गयी है। दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर विदा होने पर देश – विदेश के श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद लिया जबकि व्यापारियों ने लाल – पीले वस्त्र अर्पित कर भगवती को विदा किया। दिवारा यात्रा के केदार घाटी आगमन से सम्पूर्ण भू-भाग भक्तिमय बना हुआ है। दिवारा यात्रा समिति द्वारा भगवती चामुण्डा के भण्डार गृह जाल मल्ला विराजमान होने की तिथि निर्धारित की गयी हो। शनिवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ धाम में पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ , केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न कर आरती उतारी तथा ठीक 9 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा हुई। भगवती चामुण्डा के केदार पुरी से विदा होने पर मन्दिर समिति ,केदार सभा ,तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन , नगर पंचायत, ललित महाराज व विभिन्न राज्यो के असंख्य भक्तों ने अनेक प्रकार की पूजा सामाग्री अर्पित दिवारा यात्रा को भावुक क्षणों के साथ विदा किया । भगवती चामुण्डा कि दिवारा यात्रा ने बैस कैम्प, लिनचोली , भीमबली , जंगलचट्टी ,गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देते हुए देर सांय रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचने पर व्यापारियों व ग्रामीणों ने गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा तीन दिनों तक सीतापुर के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी।

दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा 16 को रामपुर, 17 को बडासू , 18 को कोरखी , 19 खुमेरा , 20 को नारायणकोटी , 21 को कविल्ठा गावो का भ्रमण व रात्रि प्रवास करेगी तथा 22 सितम्बर को शारदीय नवरात्रों के प्रथम दिन अपने भण्डार गृह जाल मल्ला मे विराजमान होगी । इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा समिति संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला , तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, कमल सिंह तिन्दोरी ,राय सिंह तिन्दोरी , विभिन्न यात्रा पडा़वो के व्यापारी , गौरीकुंड, सोनप्रयाग ,सीतापुर के जनप्रतिनिधि , ग्रामीणों सहित देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

उत्तराखंड : हिमालय के अस्तित्व पर गहराया संकट

जीवनदाता हिमालय के अस्तित्व पर गहरा संकट डॉ हरीश चन्द्र अन्डोला उत्तराखंड में अब तक बारिश के कहर में 80 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं और सौ से अधिक लापता हैं। घायलों की तादाद भी सौ से ऊपर बताई जा रही है। बड़े पैमाने पर जन-धन-संपदा की हानि […]

You May Like