ऊखीमठ : भगवती चामुण्डा का बाबा केदार से हुआ मिलन, तीर्थयात्रियों ने भी लिया भगवती का आशीर्वाद

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के शीर्ष पर प्रकृति के सुरम्य वादियों के मध्य जगत कल्याण के लिए तपस्यारत भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मन्दिर समिति, केदार सभा, तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व देश – विदेश के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा 15 वर्षों बाद भगवती चामुण्डा व बाबा केदार के ऐतिहासिक मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने।

शुक्रवार को दिवारा केदारनाथ धाम मे तीर्थ दर्शन, तीर्थ स्नान, केदारपुरी के क्षेत्ररक्षक भैरवनाथ सहित अनेक तीर्थ स्थलों का दर्शन करने के बाद केदारपुरी का भ्रमण कर भक्तो की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद देगी तथा यात्रा रात्रि प्रवास केदारनाथ धाम मे करेगी। शनिवार को दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम से विदा होकर अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी। गुरूवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्य अमित देवशाली , राजेन्द्र प्रसाद देवशाली , राहुल देवशाली , हिमांशु भट्ट और , पुरूषोत्तम भट्ट ने केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव थारू कैम्प मे पंचाग पूजन के तहत विधि – विधान से अनेक पूजाएं सम्पन्न कर भगवती चामुण्डा , भगवान केदारनाथ सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न कर आरती उतारी तथा ठीक 11 बजे भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम के लिए रवाना होने पर ब्राह्मणों ने वेद ऋचाओं , महिलाओ ने मांगलिक गीतों , भक्तो ने जय माता के उद्घोषों , स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों से दिवारा यात्रा की अगुवाई की तथा विभिन्न यात्रा पड़ावों पर व्यापारियों ने पूजा ‘ अर्चना कर मनौती मांगी, दोपहर तीन बजे दिवारा यात्रा के केदारनाथ धाम पहुंचने पर मन्दिर समिति ,केदार सभा ,तीर्थ पुरोहित समाज, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन व विभिन्न राज्यो के असंख्य भक्तो ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी ने बताया कि शनिवार को भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा केदारनाथ से विदा होकर बेस कैम्प, लिनचोली , भीमबली , जंगलचट्टी ,गौरीकुंड, सोनप्रयाग यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए रात्रि प्रवास के लिए सीतापुर पहुंचेगी। इस मौके प्रधान पुजारी बागेश लिंग, दिवारा यात्रा संरक्षक कृपाल सिंह राणा , त्रिलोक सिंह रावत, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तिन्दोरी , सचिव कीरथ सिंह राणा , कोषाध्यक्ष योगम्बर सिंह रावत , दिनेश सत्कारी , मोहन सिंह राणा , मुलायम सिंह तिन्दोरी , केदारनाथ सभा पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला , तीर्थ पुरोहित लक्ष्मी नारायण जुगराण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्वाण, कुलदीप धर्म्वाण, मदन रावत , प्रमोद रावत, अभिषेक राणा , गोविन्द राणा ,मन्दिर समिति के अधिकारी ,कर्मचारी, केदार सभा , व्यापार संघ के पदाधिकारी , नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन सहित देश – विदेश के सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : जिपंस प्रीति पुष्वाण ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : जिला पंचायत सदस्य परकण्डी प्रीती पुष्वाण ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को 14 सूत्रीय ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण की मांग। उनका कहना है कि विगत दिनों तुंगनाथ घाटी में मूसलाधार बारिश होने से कई मोटर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा आकाशकामिनी […]

You May Like