गोविंदघाट : हरेला महोत्सव पर गुरुद्वारा प्रबंधन और वन विभाग ने किया सौ पौधों का रोपण

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

गोविंदघाट : लोकपर्व हरेला पर गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अलकनंदा किनारे 100 पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला महोत्सव पर हर तरफ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजि हो रहे हैं। वहीं रविवार को हरेला महोत्सव और एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने फूलों की घाटी वन रेंज और स्थानीय लोगों के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत अलकनंदा नदी के किनारे 100 पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।गुरुद्वारा गोविंदघाट के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की जाएगी और वृक्षारोपण वाले एरिया में कंटीले तारबाड़ किए जाएंगे ताकि आवारा पशुओं ओर अन्य तरह से इन पेड़ पौधों को कोई नुकसान न पहुंचा सके।

इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन स्टाफ सहित वन विभाग के अधिकारी बीएल आर्य, दीवान लाल, कुंदी लाल, मकर सिंह राणा, सहित पुलना घाटी से जुड़े राजदीप मेहता, सुमेर मेहता, प्रकाश चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Next Post

बदरीनाथ : रिमझिम बारिश के बीच बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा, बढ़ी रौनक

संजय कुंवर  बदरीनाथ : भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में मानसून सीजन के चलते जहां तीर्थ यात्रा की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी, वहीं कांवड़ यात्रा शुरू होते ही धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से फिर रौनक दिखने लगी है। धरती का मोक्ष धाम बदरीनाथ में श्रावण मास […]

You May Like