
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : उत्तरकाशी धराली की आपदा के बाद मदमहेश्वर व तुंगनाथ घाटियों के साथ कार्तिक स्वामी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गयी है। धराली की बाद के बाद यहां के तीर्थ व पर्यटन स्थलों में पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों , पर्यटकों , सैलानियों व प्रकृति प्रेमियों की आवाजाही में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। उत्तरकाशी धराली की आपदा के बाद तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों की आवाजाही में भारी गिरावट आने से इन दिनों गुलजार रहने वाले यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। बता दें कि शिव के पवित्र सावन मास मे द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम, तृतीय केदार तुंगनाथ धाम व कार्तिक स्वामी तीर्थ मे शिव भक्तों का तांता लगा रहता था मगर धराली की आपदा के बाद इन तीर्थो मे शिव भक्तों आवाजाही मे भारी गिरावट देखने को मिल रही है तथा सभी धामों सहित यात्रा पड़ावों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी देते हुए गौण्डार गाँव निवासी विजय सिंह पंवार ने बताया कि प्रशासन द्वारा मदमहेश्वर धाम की यात्रा पर रोक लगाने से विगत दो दिनो से मदमहेश्वर धाम सहित यात्रा पड़ावों पर तीर्थ यात्रियों की आवाजाही न होने से सन्नाटा पसरा हुआ है। बना तोली के व्यापारी बीरबल बिष्ट ने बताया कि धराली आपदा के बाद तीर्थ यात्रियों की आवाजाही मे भारी गिरावट आई है। तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि सावन मास मे तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर शिव भक्तों का तांता लगा रहता था मगर धराली की आपदा के बाद प्रतिदिन 10 से 12 स्थानीय तीर्थ यात्री ही तुंगनाथ धाम पहुंच रहे है जिससे तुंगनाथ घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो रहा है। कार्तिक स्वामी के व्यापारी चयन सिंह नेगी ने बताया कि उत्तरकाशी की आपदा के बाद तीर्थ यात्रियों का आवागमन बहुत कम हो गया है तथा यात्रा पड़ाव वीरान पड़े हुए है। मदमहेश्वर घाटी रासी के होटल स्वामी जगत सिंह पंवार ने बताया कि धराली आपदा के बाद मदमहेश्वर घाटी का तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय खासा प्रभावित हो गया है।
देवरियाताल महोत्सव स्थगित
ऊखीमठ : आगामी 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पर्यटक स्थल देवरियाताल में लगने वाले मेले को उत्तरकाशी धराली की आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया है। जानकारी देते हुए देवरियाताल विकास महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र नेगी ने बताया कि आगामी 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देवरियाताल में लगने वाले भव्य मेले को उत्तरकाशी धराली की आपदा के कारण स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर समिति व तीनो उप समितियों के पदाधिकारियों द्वारा पर्यटक स्थल देवरियाताल मे सादगी से नाग राजा की पूजा कर युगों से चली आ रही परम्परा को जीवित रखा जायेगा तथा ऊखीमठ, सारी व मनसूना से देवरियाताल पहुंचने वाली झांकियों व देवरियाताल मे होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन स्थगित कर दिये गये है।

