ऊखीमठ : पूर्व प्रधान 90 वर्षीय राम सिंह पंवार के निधन से मदमहेश्वर घाटी में शोक की लहर – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी

ऊखीमठ – वर्ष 1962 से 2003 तक ग्राम पंचायत गैड़ के प्रधान पद पर आसीन रहने के साथ ही मदमहेश्वर घाटी के चहुंमुखी विकास में अहम योगदान देने वाले पूर्व प्रधान 90 वर्षीय राम सिंह पंवार के निधन से मदमहेश्वर घाटी में शोक की लहर छा गई है। बृहस्पतिवार को उनका अन्तिम संस्कार उनके पैतृक घाट में गमगीन माहौल में किया गया। वर्ष 1962 में पहली बार प्रधान पद पर आसीन रहने के बाद स्व0 राम सिंह पंवार का जीवन हमेशा समाज के लिए समर्पित रहा तथा उन्होंने वर्ष 2002 तक प्रधान पद पर रहते हुए मदमहेश्वर घाटी के सर्वागीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार के पंचायतीराज विभाग द्वारा उन्हें समाज में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत, पूर्व विधायक मनोज रावत, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, रीना बिष्ट, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, सचिव विजयपाल नेगी, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, प्रधान राजेश्वरी देवी, प्रेमलता पन्त, सरोज भटट् दिव्या देवी, मदमहेश्वर घाटी विकास मंच पूर्व अध्यक्ष मदन भटट्, राकेश नेगी, पूर्व प्रधान नरेन्द्र पंवार, बलवन्त पंवार, शंकर सिंह पंवार, गजेन्द्र पंवार, सचिन, विपिन, अजय, आयुष, प्रियांशु, दिव्याशु, प्रिन्स, देवेन्द्र पंवार, नागेन्द्र पंवार, प्रदीप पंवार, राजेन्द्र पंवार, सुरेन्द्र पंवार, आशीष, केशर सिंह पंवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व परिजनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Next Post

चमोली : क्रॉस कंट्री दौड़ में युवाओं ने दिखाया दमखम - पहाड़ रफ्तार

आजादी के अमृत महोत्सव पर खेल विभाग ने आयोजित की क्रास कन्ट्री दौड़। युवाओं ने दिखाया दमखम। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल विभाग चमोली द्वारा शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से घिघंराण मोटर मार्ग पर चिन्हित स्थलों तक बालक एवं बालिकाओं की सात आयु वर्गों में क्रास कन्ट्री […]

You May Like