
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : दिल्ली के प्रसिद्ध उद्योगपति दिनेश कनोडिया व कनोडिया परिवार के सहयोग से विश्वनाथ की तपस्थली गुप्तकाशी में आयोजित 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा के 10 वें दिन 251 जल कलशों से भव्य व दिव्य जल कलश यात्रा निकाली गयी जिसमे सैकड़ों श्रद्धालु ने शामिल होकर धर्म की गंगा मे डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।

शिवमहापुराण कथा का कल पूर्णाहूर्ति के साथ समापन होगा । 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन सैकड़ों शिव भक्तों ने शामिल होकर पुण्य के भागी बने तथा शिव महापुराण कथा के आयोजन से विश्वनाथ की नगरी गुप्तकाशी सहित केदार घाटी का वातावरण भक्तिमय व संगीतमय बना हुआ है। शिवमहापुराण कथा के 10 वे दिन कथावाचक बृजमोहन सेमवाल ने भगवान शिव की महिमा व पतित पावनी दुःख सारिणी गंगा मैया का विस्तृत वर्णन करते शिवालयों मे निकलने वाली भव्य व दिव्यजलकलश यात्रा के दर्शन करने से मनुष्य के सभी पापों का हरण हो जाता है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व की नदियों में गंगा को श्रेष्ठ माना गया इसलिए प्रति सैकड़ों श्रद्धालु भागीरथी के उद्गम स्थल गोमुख पहुंच पुण्य के भागी बनते है तथा गंगा नदी मे आचमन करने मात्र मनुष्य युगों तक शिव लोक मे वास करता है। कथावाचक बृजमोहन सेमवाल ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जो मनुष्य शिव भूमि मे निस्वार्थ भाव से शिव का स्मरण मात्र करता है वह मनुष्य युगों तक शिव लोक मे पूजनीय होता है। शिव महापुराण कथा मे विश्वनाथ मन्दिर के प्रधान पुजारी शान्त लिंग, आचार्य हर्षवर्धन देवशाली , जगदम्बा प्रसाद देवशाली व कैलाश जमलोकी द्वारा वेद ऋचाओं के माध्यम से शिव महापुराण कथा को और अधिक भक्तिमय बनाया जा रहा है जबकि वासुदेव , सन्दीप थपलियाल, मुकेश वशिष्ठ व नीरज पन्त द्वारा संगीत पर साथ दिया जा रहा है । शिव महापुराण कथा मे बद्री केदार मन्दिर समिति, त्रिशक्ति कीर्तन मण्डली , श्री विश्वनाथ कीर्तन मण्डली , दुर्गा माता कीर्तन मण्डली , महालक्ष्मी कीर्तन मण्डली सहित गुप्तकाशी की देवतुल्य जनता द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है । इस मौके पर दिनेश कनोडिया की धर्मपत्नी रूबी कनोडिया , सामाजिक कार्यकर्ता माधव कर्नाटकी, पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल, नवीन देवशाली , मनोज बेजवाल, बचन सिंह नेगी , हर्षवर्धन शुक्ला , सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, सहित सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

