गोपेश्वर : खैनुरी गांव की लवली व आरुषि बहिनों को प्रशासन ने मदद को बढाया हाथ

Team PahadRaftar

खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान, प्रशासन की टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ, आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई 

गोपेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चमोली तहसील के खैनुरी गांव की लवली और आरुषि की मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रशासन की टीम ने गुरुवार को खैनुरी गांव पहुंचकर अकेले रह रही बच्चियों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही उनकी मां से भी संपर्क कर घर लौटने को लेकर संवाद स्थापित किया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि खैनुरी गांव की लवली और आरुषी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें बच्चियां पिता की मृत्यु हो जाने और मां के साथ न होने से हो रही परेशानियों को बता रही थी।जिसका मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को बच्चियों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए। जिस पर गुरुवार को समाज कल्याण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने खैनुरी गांव पहुंचकर जहां उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई हैं। वहीं हरिद्वार में रह रही उनकी मां से संपर्क कर बच्चियों की स्थिति के बारे में बताते हुए संवाद स्थापित किया। जिस पर महिला की ओर से जल्द घर लौटने की बात कही गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मामले में उप जिलाधिकारी को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का बच्चियों की पात्रता के अनुरूप लाभ देने और हर संभव मदद करने के आदेश दिए गए हैं।

Next Post

चमोली : फूलों की घाटी यूनेस्को धरोहर की 20वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास से मनाया

संजय कुंवर  फूलों की घाटी : यूनेस्को वर्ल्ड नेचुरल हैरिटेज दर्जा मिलने के साथ संरक्षण और प्राकृतिक सौंदर्य के दो दशकों का मनाया जश्न। नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के कोर जोन के अंतर्गत आने वाली उच्च हिमालई भ्यूंडार घाटी में मौजूद प्राकृतिक वियावान फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को वर्ल्ड […]

You May Like