ऊखीमठ : विकासखंड में 12 प्रधान व नौ क्षेत्र पंचायत निर्विरोध निर्वाचित

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : विकासखंड ऊखीमठ की 12 ग्राम पंचायत प्रधानों तथा 9 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने एकता व भाई चारे की मिशाल कायम की है।

कुछ ग्राम पंचायत में नामांकन से पूर्व ही ग्राम पंचायत प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये थे जबकि कुछ ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत के वार्डो पर एकल नामांकन होने के बाद उन्हे नामांकन वापसी के बाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया । विकासखंड की कुछ ग्राम पंचायत प्रधानों को भी निर्विरोध निर्वाचित करने के प्रयास तो किये जा रहे थे मगर उन ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर दूसरा नामांकन होने से प्रयास सार्थक नही हो पाये।

बता दें कि पूरे विकासखंड की 66 ग्राम पंचायत मे 12 प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए है जबकि 54 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर आसीन होने के लिए घमासान मचा हुआ है। क्षेत्र पंचायत के 35 वार्डों में से 9 वार्डों पर क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है जबकि 26 वार्डों पर भी घमासान मचा हुआ है।

क्षेत्र पंचायत के नौ सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद प्रमुख पद का गुणा भाग शुरू हो गया है तथा क्षेत्र पंचायत के लमगौण्डी वार्ड से निर्विरोध निर्वाचित हुए मनीष बगवाड़ी का नाम चर्चाओ में है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जाल तल्ला – प्रदीप सिंह, रूद्रपुर – मंजू देवी, कालीमठ – प्रदीप राणा , कविल्ठा – कुलदीप सिंह, गिरीया – नीमा देवी , गैड – राजेन्द्र सिंह, धानी – राखी देवी , बडासू- विमला देवी, सल्या – पूजा देवी , ल्वाणी – मनीष भारती , करोखी गीता देवी तथा दैडा – प्रेम सिंह प्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है जबकि क्षेत्र पंचायत के वार्ड जाल मल्ला – रेखा देवी , बणसू – अनूप सिंह, रूद्रपुर – पंकज कुमार, जग्गी बगवान- संगीता देवी , न्यालसू- सुमन देवी , बडासू – पिकी देवी , मैखण्डा – प्रियंका , जामू – आरती देवी तथा लमगौण्डी – मनीष बगवाडी निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

न्याय पंचायत वार आंकड़ों पर गौर करे तो गुप्तकाशी न्याय पंचायत चार ,मनसूना न्याय पंचायत दो , फाटा न्याय पंचायत दो ,ल्वारा न्याय पंचायत दो तथा ऊखीमठ न्याय पंचायत से दो ग्राम पंचायत प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए है जबकि क्षेत्र पंचायत के वार्ड पर पर न्याय वार देखा जाय तो गुप्तकाशी न्याय पंचायत से तीन ,मनसूना न्याय पंचायत से एक ,फाटा न्याय पंचायत से चार तथा ल्वारा न्याय पंचायत से एक क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है जबकि न्याय पंचायत ऊखीमठ से कोई भी क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित नही हुआ है।

Next Post

गोपेश्वर : खैनुरी गांव की लवली व आरुषि बहिनों को प्रशासन ने मदद को बढाया हाथ

खैनुरी गांव की बच्चियों की स्थिति का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया संज्ञान, प्रशासन की टीम ने बढ़ाया मदद का हाथ, आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई  गोपेश्वर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने चमोली तहसील के खैनुरी गांव की लवली और आरुषि की मदद का […]

You May Like