ऊखीमठ : भगवती राज राजेश्वरी मन्दिर परिसर में 11 दिवसीय महायज्ञ शुरू

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : क्यूजा घाटी कण्डारा गांव के ग्रामीणों की अराध्य देवी भगवती राज राजेश्वरी मन्दिर परिसर में 11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है। भगवती पूजन व महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर भगवती राज राजेश्वरी की डोली ने विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर तथा प्राकृतिक जल स्रोत पर तीर्थ स्नान कर भक्तों को आशीर्वाद दिया तथा यज्ञ मण्डप में विराजमान हुई।

11 दिवसीय भगवती पूजन व महायज्ञ के आयोजन, विद्वान आचार्यों की वेद ऋचाओं तथा महिलाओं के धार्मिक भजनों के आयोजन से कण्डारा गांव सहित क्यूजा घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भगवती पूजन व महायज्ञ के प्रथम दिन सैकड़ों भक्तों ने भगवती राज राजेश्वरी की तपस्थली पहुंच कर शीश नवा कर विश्व समृद्धि की कामना की। भगवती पूजन व महायज्ञ मे आगामी 6 जून को भव्य जल कलश यात्रा 7 जून को पूर्णाहुति तथा 8 कन्या पूजन, विशाल भण्डारे सहित अनेक आध्यात्मिक, धार्मिक व पौराणिक परम्पराओं का निर्वहन किया जायेगा। गुरूवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत भगवती राज – राजेश्वरी सहित 33 कोटि देवी – देवताओं का आवाह्न किया तथा ठीक 11 बजे भगवती राज राजेश्वरी की डोली पूजा स्थल से रंगेश्वर महादेव के लिए रवाना हुई तो सैकड़ों भक्तों की जयकारों से सम्पूर्ण भू-भाग गुंजायमान हो उठा। भगवती राज राजेश्वरी की डोली ने रंगेश्वर महादेव मन्दिर में शीश नवाया तथा ध्यूला नामक प्राकृतिक जल स्रोत पर तीर्थ स्नान किया तथा गांव के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा ग्रामीणों ने पुष्प – अक्षत्रों से भव्य स्वागत किया। दोपहर बाद भगवती राज राजेश्वरी की डोली यज्ञ मण्डप मे विराजमान हुई जहा पर भगवती राज राजेश्वरी आगामी 11 दिनों तक अपने भक्तों को दर्शन देंगी।

कथावाचक उर्वीदत्त गैरोला द्वारा पारायण के माध्यम से भगवती राज राजेश्वरी की महिमा का विस्तृत गुणगान किया जा रहा है। पण्डित कमलेश्वर प्रसाद गैरोला , सुभाष गैरोला, प्रकाश गैरोला, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला सहित अनेक विद्वान आचार्यों द्वारा पूजन ,अभिषेक मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है । इस मौके पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष शकुन्तला जगवाण ,पूर्व प्रधान महावीर सिंह नेगी , हर्षमणि गैरोला , देवानन्द गैरोला, महिमानन्द गैरोला , कुलानन्द गैरोला, चन्द्रशेखर गैरोला , रजनीश गैरोला , प्रदीप गैरोला , अजयवीर भण्डारी , नरेन्द्र सिंह नेगी , मदन सिंह नेगी , तेजपाल सिंह, दिवाकर भट्ट, कामिनी मोहन रावत, चक्रवीर भण्डारी , अतुल नेगी , महिला मंगल दल अध्यक्ष अंजू भण्डारी ,विलोचना रावत, राजेन्द्र सिंह जगवाण , प्रदीप जगवाण, जीत सिंह जगवाण, कुलदीप सिंह भण्डारी , विजेन्द्र जगवाण, कुलदीप भण्डारी मातबर सिह सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि व सैकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

चमोली : नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला गिरफ्तार

चमोली : चमोली जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में चमोली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार। सोमवार को देहरादून के थाना गढ़ी कैंट में एक महिला ने तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि उसकी नाबालिग भतीजी ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसे […]

You May Like