
गौचर में निकाली गई भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान रैली
केएस असवाल
गौचर : आपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भाजपा नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने विशाल तिरंगा शौर्य रैली निकाली गई।
इस तिरंगा शौर्य रैली में नगर क्षेत्र के विद्यालयों सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्र छात्राओं, राष्टवादी विचार धारा के क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने भी अपनी उपस्थिति से आपरेशन सिन्दूर की शानदार सफलता का जिक्र करते हुऐ देश के जांबाज जवानों के शौर्य और पराक्रम की सराहना की और आपरेशन सिन्दूर को राष्ट्रीय सम्मान का प्रतीक बताया।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी (बद्रीभाई) के नेतृत्व में आयोजित हुऐ तिरंगा शौर्य पराक्रम सम्मान रैली में अर्जुन आवार्डी सुरेन्द्र सिंह कनवासी, पालिका पार्षद चैतन्य बिष्ट, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, जयकृत बिष्ट, गजेन्द्र नयाल, ईश्वर नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, अनिल नेगी, राजन नेगी, दिनेश बिष्ट, यदुवीर खत्री, भागवत मैठाणी, दलवीर कनवासी, दर्शन कण्डारी, कृष्णा रावत आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।

