चमोली : हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Team PahadRaftar

हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

चमोली : गोपेश्वर स्थित जिला बार एसोसिएशन भवन में महान राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बहुगुणा के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने राज्य और देश के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बहुगुणा विचार मंच के गढ़वाल-कुमाऊं संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी ने की। इस दौरान चमोली बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

वीरान से विरासत तक : खलताल में होमस्टे ने जगाई पहाड़ की नई उम्मीद

वीरान से विरासत तक : खलताल में होमस्टे ने जगाई पहाड़ की नई उम्मीद संजय कुंवर  बदरीनाथ हाईवे से सटे मैठाणा गांव के पास कभी सुनसान पड़ी एक जगह आज पहाड़ी संस्कृति, आत्मनिर्भरता और पर्यटन का जीवंत उदाहरण बन चुकी है। पत्रकार एवं समाजसेवी शशिभूषण मैठाणी ने यहां होमस्टे शुरू […]

You May Like