नीलकंठ पर्वत से हुए हिमस्खलन की रोमांचित करने वाली लाइव तस्वीरें  – वीडियो में

Team PahadRaftar

नीलकंठ पर्वत से हुए हिमस्खलन की रोमांचित करने वाली लाइव तस्वीरें

संजय कुंवर चक्रतीर्थ सतोपंथ धाम

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान इन दिनों लगातार उच्च हिमालई क्षेत्र में पलपल बदलते मौसम और प्राकृतिक घटनाओं पर नजर बनाए हुए है जिसके लिए बाकायदा संस्थान चेतावनी के साथ अलर्ट जारी कर रहा है। इसी से सम्बन्धित ये जो रोमांचित कर देने वाली तस्वीरे आप देख रहे हैं।

 

दरअसल ये बदरीनाथ धाम से 25 किलोमीटर आगे आध्यात्मिक पर्यटन के लिए मशहूर सतोपंथ सरोवर की यात्रा पर गए कुछ पथारोहियों ने अपने मोबाईल में कैद की हैं।आपको बता दें कि ये जो नीलकंठ हिम शिखर से बर्फ की नदी बह कर नीचे आ रही है इसे “हिमस्खलन” की घटना कहते है और ये अक्सर इन बर्फीले उच्च हिमालय क्षेत्र मे होने वाली सामान्य घटना है,

ये तस्वीरे सहस्त्र धारा के दूसरे छोर पर 6500 मीटर ऊंचे नीलकंठ पर्वत से आ रहे एवलांच की दुर्लभ घटना की तस्वीरे हैं, कैसे बर्फीली चोटी से ताजा बर्फ की नदी का गुबार नीचे फिसलता नजर आ रहा है।

Next Post

वन पंचायतों को सशक्त करने की आवश्यकता : हरीश परमार

संजय कुंवर वन पंचायतों को सशक्त करने की आवश्यकता : प्रमुख जोशीमठ हरीश परमार जोशीमठ चमोली ब्लॉक सभागार जोशीमठ में वन पंचायत सरपंच एवं वन बीट अधिकारियों वन पंचायत सचिवों की बैठक ब्लॉक सभागार जोशीमठ आयोजित की गई। बैठक का आयोजन नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ व जनदेश के द्वारा […]

You May Like