चमोली में वाहन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, तीन घायल – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली के निकट रविवार देर सांय को एक यात्री फॉरचुनर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई। यात्री वाहन में 6 लोग सवार थे। प्रशासन ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुॅचाया। इस वाहन दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया। 2 घायलों  का जिला अस्पताल गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

दुर्घटना में घायल सभी यात्री नोएडा के बताए जा रहे हैं।

घायलों के नाम पते

(1) हरेंद्र पुत्र मांगेराम निवासी सेक्टर 11 नोएडा उम्र 30 वर्ष
(2) सुशील अवाना पुत्र श्री धर्मवीर अवाना निवासी सेक्टर 11 नोएडा उम्र 26 वर्ष
(3) अक्षित पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी नोएडा उम्र 26 वर्ष

मृतक

(1) दीपक पुत्र श्री नामालूम निवासी नोएडा उम्र 27 वर्ष
(2) अरविंद निवासी नोएडा उम्र 26 वर्ष
(3) संदीप तोमर पुत्र श्री सुदेश निवासी नोएडा उम्र 31 वर्ष

Next Post

जनदेश द्वारा उर्गमघाटी में एक दिवसीय रीडिंग कैंप आयोजित - रघुबीर नेगी उर्गमघाटी

सुदूरवर्ती उर्गम घाटी की वादियों में रीडिंग कैंप रूम टू रीड व जनदेश सामाजिक संगठन द्वारा कल्प क्षेत्र के बच्चों के साथ रीडिंग कैंप का आयोजन किया गया। एक दिवसीय रीडिंग में बच्चों को कहानी लेखन, शब्द रचना, सामान्य ज्ञान, पर्यावरण विषय पर जानकारी दी गई। साथ ही साथ बच्चों […]

You May Like