शिक्षक सत्येंद्र भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने किया हजारों पौधों का रोपण

Team PahadRaftar

रूद्रप्रयाग : शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सत्येंद्र भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने किया वृहद वृक्षारोपण और उनके संरक्षण एवं संवर्धन का लिया संकल्प।

शिक्षक व पर्यावरण प्रहरी सत्येंद्र भंडारी द्वारा निरंतर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। उनके इस पुनीत कार्य में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपना सहयोग दिया जा रहा है। जिसके चलते उनका यह महाअभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
हरेला पर्व पर उनके द्वारा इस वर्ष हजारों पांच हजार से अधिक पौधों को लगाने का लक्ष्य है। पीएमओ में अपर सचिव मंगेश घिल्डियाल के सहयोग से भीरी नर्सरी से 1200 क्वीराल के पौधों को लाकर ग्रामीण समितियों के माध्यम से इनका रोपण किया गया है। वहीं अब पौड़ी से 2000 बांज के पौधों को लाकर जल्दी ही लगाने का लक्ष्य है। भंडारी ने कहा कि भीरी से 1500 कोदीमा से 105 बांज के पौधे लाए, जिनमें क्वीली 2 में 1270 पौधे मातृशक्ति की मांग पर जिनमें शीशम, बांस, शहतूत, कचनार और ढोंढीक भोंसारी के लिए 230 पौधे आँवला, कचनार बांस और 105 पौधे बांज मैंने स्वयं जाकर भेजे हैं। इस कार्य में ढोंढीक अध्यक्ष मनीषा देवी, सुमित्रा देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, सुषमा देवी, कल्पश्वरी देवी, सुनीता देवी, सविता देवी,कुरझण अध्यक्ष बिंदी देवी, सरोजिनी देवी, अध्यक्ष क्वीली देवेश्वरी देवी, सरोज देवी अध्यक्ष क्वीली 2 संगीता देवी सहित अन्य महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

Next Post

पीपलकोटी : आपदा प्रभावित मठ गांव के चार परिवारों को एहतियातन प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के नोटिस किए जारी

पीपलकोटी : आपदा प्रभावित मठ गांव में लगातार हो रहे भूधंसाव से लगभग 15 परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। चमोली तहसील प्रशासन ने एहतियातन अतिसंवेदनशील चार परिवार को घर छोड़ने एवं सुरक्षित स्थानों पर ठहरने के नोटिस जारी किए हैं। दशोली ब्लाक के मठ गांव के नीचे से […]

You May Like