गौचर : रेलवे के 400 मीटर तक निर्माण नहीं होगा ऐसा कोई नियम नहीं : अनिल बलूनी

Team PahadRaftar

रेलवे के 400 मीटर तक निर्माण नहीं होगा ऐसा कोई नियम नहीं  : अनिल बलूनी

केएस असवाल 

गौचर : भाजपा शीर्ष नेतृत्व गौचर द्वारा जन समस्याओं के निजात हेतु सांसद अनिल बलूनी से आत्मीय भेंट की गई। जिस पर सांसद ने रेल विकास निगम लिमिटेड से वार्ता कर स्पष्ट किया कि रेलवे प्रोजेक्ट के आसपास 400 मीटर का कोई भी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध का कोई नियम नहीं है यदि किसी विशेष परिस्थिति में ऐसा कोई नियम है भी तो उसका जल्द निवारण या उसकी दूरी कम की जाएगी। साथ ही नैनी सैनी हवाई पट्टी की तर्ज पर गौचर हवाई पट्टी पर अंडर पास निर्माण पर सांसद ने सहमति व्यक्त की। जिससे निकट भविष्य में गौचर की स्थानीय जनता एवं काश्तकारों को आने जाने में सुविधा होगी।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा गौचर बद्री नेगी, नगर पालिका सभासद चैतन्य बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयकृत सिंह बिष्ट, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश शैली, राजेश खत्री, महामंत्री ईश्वर नेगी, रंजन नेगी, कमलानंद बहुगुणा आदि मौजूद रहे।

Next Post

ऊखीमठ : भगवती मां चामुण्डा की दिवारा यात्रा का चौमासी में पुष्प वर्षा से स्वागत

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : जगत कल्याणी भगवती मां चामुण्डा की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सीमांत गांव चौमासी पहुंच गयी है। भगवती चामुण्डा की दिवारा यात्रा के चौमासी गांव आगमन पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जबकि जाल मल्ला के ग्रामीणों ने भावुक क्षणों के […]

You May Like