12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर को लेकर प्रधान संगठन का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी रहा। विकासखण्ड के सभी कार्यालयों में दूसरे दिन भी तालाबंदी होने से कामकाज खासे प्रभावित हुए तथा विकासखण्ड मुख्यालय में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को बेवजह दिनचर्या व्यतीत करनी पड़ी। क्रमिक अनशन के आठवें दिन प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने क्रमिक अनशन स्थल पहुंचकर अपना समर्थन दिया। प्रधान संगठन की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के आठवें दिन जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधान संगठन की मांगों पर अमल करने के बजाय गूंगी बन गई है। इसलिए प्रदेश में विकास का पहिया जाम हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायतों को कमजोर करनी पर तुली है। अगस्तयुनि ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह राणा ने कहा कि प्रधान संगठन के क्रमिक अनशन के आठवें दिन बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा क्रमिक अनशन की सुध न लेने से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों का हित नहीं चाहती है। संगठन जखोली महामंत्री बलराम पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि ग्राम पंचायतों का हित चाहती तो आज तक मांगों पर अमल हो जाता। प्रधान उत्र्सू सन्दीप रावत ने कहा कि प्रदेश में बार – बार राजैनतिक उठा पटक होना भविष्य के लिए शुभ संकेत नही है। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि विकासखण्ड मुख्यालय के सभी कार्यालयों में तालाबंदी करना संगठन की मजबूरी व सरकार की नाकामी है।

 

प्रधान रासी कुन्ती नेगी ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ग्राम पंचायतों का हित चाहती तो आज तक प्रदेश सरकार मौन नहीं रहती। इस मौके पर प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, उपाध्यक्ष त्रिलोक रावत, सचिव विजयपाल नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, प्रधान कुणजेठी दिलवर रावत, कविल्ठा अरविन्द राणा, अरविन्द रावत, नवीन रावत, पुष्पा देवी, महावीर नेगी, गजपाल राणा, बीरेन्द्र सिंह राणा, कुवर सिंह बजवाल, प्रेमलता पतं, राकेश रावत, पूर्व प्रधान मोहन सिंह राणा सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जोशीमठ पालिका ने कसा नकेल, लगाया जुर्माना - संजय कुंवर जोशीमठ

संजय कुंवर जोशीमठ नगर पालिका परिषद जोशीमठ नगर क्षेत्र में खुले आम कूड़ा फेंकने वालों पर नकेल कसने लगी है। ताकि नगर क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की पालिका की मुहिम पर पलीता नही लग सके इसी को लेकर इन दिनों पालिका प्रसाशन सजग है। नगर पालिका जोशीमठ की संयुक्त […]

You May Like