खुश्बू वो मिट्टी की शीतल बहती पवन, नवयौवना प्रकृति बसुंधरा हरी-भरी – मनोज तिवारी,,निशान्त,,

Team PahadRaftar

पर्यावरण दिवस पर विशेष

दिनांक-5/6/2021
विषय-पर्यावरण
दिवस-शनिवार

खुश्बू वो मिट्टी की,
शीतल बहती पवन
नवयौवना प्रकृति ,
बसुंधरा हरी-भरी।।

कोयल की कुहक
आम्र की बौर सी,
खिली -खिली धरा,
महका उपवन उपवन।।

पंछियो का कलरव,
गुंजन भवरों का,
निर्मल नीर सा सुंदर,
प्रकृति का हर रूप।।

चांदनी रातों की,
गुलाबी धूप सी,
हरे-भरे वनो से,
निखरी-निखरी धरा।।

खिली-खिली कुमुदनी,
महकी रजनी गंधा सी,
नई नवेली दुल्हन सी,
खिली -खिली बसुंधरा।।

लावणी रूप वसुधा,
टेशू से महके फिजा,
पल्लवित पुष्पित विटपों से,
खिला रूप धरा का।।

मनोज तिवारी,,निशान्त,,

Next Post

बदरीनाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण - रघुबीर नेगी की रिपोर्ट

रघुबीर नेगी की रिपोर्ट बदरीनाथ धाम में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण नेहरू युवा केंद्र चमोली के संयुक्त तत्वाधान में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर युवा स्वयंसेवकों के द्वारा कोविड-19 का पालन करते हुए अपने- अपने घर में एक – एक पौध का रोपण किया गया साथ […]

You May Like