जोशीमठ से बड़ी खबर : पेंका गांव के ऊपर चट्टान दरकने से अफरातफरी मची – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

जोशीमठ से बड़ी खबर

लगातार हो रही बारिश के बाद सीमांत क्षेत्र जोशीमठ में आज मौसम खिली धूप से सीमांत की ग्रेनाइट से बनी पहाड़ियाँ दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है।आज दोपहर जोशीमठ के पेंका गाँव के ऊपर की स्लीपिंग ब्यूटी पहाड़ी से तेज आवाज के साथ चट्टान दरकने से गाँव में अफरा तफरी मच गई। धुए और गैस के उड़ते गुबार की तस्वीरें लोगों ने जोशीमठ से अपने मोबाईलों में कैद कर दी,गनीमत रही की दोपहर होने से ग्रामीण खेतों में काम कर घर लौट गए थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Next Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नंदप्रयाग व मैठाणा में पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को नंदप्रयाग व मैठाणा में हर्षोल्लास से मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। डॉक्टर हिमानी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी के बारे में […]

You May Like