प्रधानों का मानदेय 3500 प्रतिमाह करने पर प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री का आभार जताया – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये प्रतिमाह किये जाने पर प्रधान संगठन व ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार, पंचायतीराज विभाग का आभार व्यक्त किया है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है तथा मुख्यमंत्री द्वारा ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि किये जाने से ग्राम प्रधानों का सम्मान बढा़ है। संरक्षक सन्दीप पुष्वाण ने कहा कि प्रधान संगठन अपने 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए लम्बे समय से संघर्ष कर रहा था जिसका संज्ञान लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि की गयी है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुशल नेतृत्व में प्रदेश में हर विकास कार्य उन्नति की ओर अग्रसर है‌। मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा से प्रधान संगठन व ग्राम प्रधानों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल ने कहा कि ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि होने से गाँवों के चहुंमुखी विकास में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा किये जाने पर प्रधान बरंगाली महावीर सिंह नेगी, कविल्ठा अरविन्द राणा, रासी कुन्ती नेगी, ब्यूखी सुदर्शन राणा, कुणजेडी दिलवर रावत, डुगरसेमला प्रर्मिला देवी, भींगी शान्ता रावत, मक्कू विजयपाल नेगी, ल्वारा हुक्म सिंह फर्स्वाण सहित प्रधान संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार व पंचायतीराज मंत्री व पंचायतीराज विभाग का आभार व्यक्त किया।

Next Post

चमोली में 97 फीसदी वैक्सीनेशन - पहाड़ रफ्तार

जनपद चमोली में 97 प्रतिशत लोगों को कोविड की पहली डोज लग चुकी है। जिले में शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए मोबाइल स्वास्थ्य टीमें घर-गांव जाकर भी टीकाकरण में जुटी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने पूरे जनपद वासियों से अपील की है कि जिन लोगों को कोविड की पहली वैक्सीन […]

You May Like