सादगी के साथ फ्यूला नारायण धाम के कपाट भक्तों के लिए खुले – संजय कुंवर उर्गमघाटी जोशीमठ

Team PahadRaftar

उर्गम : सादगी के साथ खुले उच्च हिमालयी फ्यूला नारायण धाम के कपाट

संजय कुँवर उर्गम घाटी,जोशीमठ

जोशीमठ क्षेत्र की सांस्कृतिक जैव विविधता से भरी कल्प घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान फ्यूला नारायण धाम के कपाट आज सादगी पूर्वक विधि विधान से श्रावण सक्रांति पर्व पर आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिये गए। करीब 10 हजार फिट की ऊँचाई पर स्थित इस पौराणिक मन्दिर की सबसे बड़ी खासियत है की यहाँ भगवान फ्यूला नारायण का नित्य फूल श्रगांर का दायित्व महिला को दिया जाता है जिसे फ्यूलाण कहते है।

कल्प घाटी के आधा दर्जन गाँव भेटा ,भर्की, गवाणा ,अरोशी सहित उर्गम घाटी के लोग फ्यूला नारायण धाम कपाट खुलने पर फ्यूला नारायण धाम पहुंचकर भगवान को सत्तू व मक्खन का भोग लगाते है। इस क्षेत्र में उगने वाला विशेष फूल फ्यूला की वजह से भगवान को फ्यूला नारायण कहा जाता है। मंदिर दक्षिण शैली में बना पौराणिक मंदिर,इस अवसर पर
पुजारी हरीश चौहान, महिला पुजारी गोदावरी देवी सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह फर्स्वाण लक्ष्मण नेगी,देवेंद्र सिंह चौहान,यसवन्त सिंह चौहान,उजागर सिंह,प्रेम सिंह,वीरेन्द्र सिंह, सहित उर्गम् घाटी की भक्तजन मौजूद रहे।

Next Post

चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेला पर्व - पहाड़ रफ्तार

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चमोली जिले में हरेला पर्व बडे उत्साह के साथ मनाया गया। बदरीनाथ वन विभाग के तत्वाधान में हरेला पर्व के अवसर पर अलकनंदा एवं नन्दाकिनी नदी के संगम स्थल नंदप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष डा0 हिमानी […]

You May Like