थराली में टिकट मिलते ही मां नंदा देवी का आशीर्वाद लेकर भूपाल राम टम्टा ने बढ़ाया अपना जनसंपर्क अभियान – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

चमोली जिले की आरक्षित सीट थराली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा ने टिकट मिलते ही मां नंदा देवी का आशीर्वाद लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा ने मुन्नी देवी शाह का टिकट काटकर जमीनी नेता भूपाल राम टम्टा को अपना उम्मीदवार बनाया है। भूपाल राम टम्टा ने टिकट मिलते ही सर्वप्रथम सिद्धपीठ कुरूड में मां नंदादेवी का आशीर्वाद लेकर अपना डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान बढ़ा दिया है। अपने इस महाअभियान के तहत उन्होंने अब तक दर्जनों गांव में घर – घर जाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान कर जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने थराली के देवाल ब्लॉक में लाटू देवता के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के बावजूद भी जनता का उत्साह मेरे अंदर एक गजब का आत्मविश्वास भी जगा रहा है। उन्होंने वाण में माँ नंदा के दर्शन करने के पश्चात लोहाजंग में जनता मिलन में उपस्थित होकर मां भगवती का आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम पुष्कर धामी की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर जनता अधिक से अधिक उनसे जुड़ रही हैं।

Next Post

चमोली में तीनों विस सीटों के लिए मंगलवार को महेंद्र भट्ट, राजेंद्र भंडारी, अनिल नौटियाल सहित नौ ने किया नामांकन

जनपद की तीनों विधानसभा में मंगलवार को नामांकन हुए। बदरीनाथ विधानसभा में भाजपा के महेंद्र प्रसाद भट्ट, राजेन्द्र भंडारी कांग्रेस, विनोद जोशी भाकपा, पुष्करलाल बैछवाल पीपीआईडी ने नामांकन किए। वहीं थराली विधानसभा में आज कुंवर राम सीपीआईएम से अपना नामांकन दाखिल किया। कर्णप्रयाग विधानसभा में आज चार नामांकन हुए। जिसमें […]

You May Like