बंदरों का आतंक : ऊखीमठ में बंदर पकड़ो अभियान शुरू, पहले दिन पांच बंदर पिंजरे में कैद – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। नगर पंचायत, तहसील प्रशासन, वन विभाग, वन पंचायत व ग्रामीणों की सामूहिक पहल से नगर क्षेत्र में बन्दर पकड़ने की मुहिम शुरू हो गई है। बन्दर पकडो़ अभियान के तहत पहले दिन पांच बन्दरों को पिंजरों में कैद कर दिया गया है। आने वाले दिनों में यदि मुहिम जारी रही तथा अभियान सफल हुआ तो नगर क्षेत्र में बन्दरों के आंतक से निजात मिल सकता है।

जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा ने बताया कि नगर क्षेत्र में बन्दरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था महिलाओं व नौनिहालों का घरों से बाहर निकलने दूभर हो गया था इसलिए बन्दर पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है तथा बन्दरों के आतंक से निजात पाने तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में नगर पंचायत, तहसील प्रशासन, वन विभाग, वन पंचायत के साथ ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग मिल रहा है!

 

कहाँ कि यदि हम बन्दर पकड़ने के अभियान में सफल नहीं हुए तो विभिन्न समाजसेवी संगठनों से सम्पर्क कर मथुरा से बन्दर पकड़ने वाले प्रशिक्षतों को लाकर अभियान जारी रहेगा तथा बन्दर पकडो़ अभियान का पूरा खर्चा नगर पंचायत वहन करेगी। उन्होंने बताया कि बन्दर पकड़ने के बाद कहा छोडा़ जायेगा इस सम्बन्ध में तहसील प्रशासन से वार्ता कर निर्णय लिया जायेगा। उप जिला अधिकारी जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि बन्दरों का आतंक हर मनुष्य को सता रहा था इसलिए सभी के सहयोग से इस अभियान को शुरू किया गया है। इस मौके पर सभासद रवीन्द्र रावत, प्रदीप धर्म्वाण, सरपंच पवन राणा, तहसीलदार जयवीर राम बधाणी, राजस्व निरीक्षक जयकृत रावत, राजस्व उपनिरीक्षक सतीश भटट्, आशीष राणा, दलवीर रावत, यशवीर रावत, सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

स्वच्छता अभियान : प्रधान संजय राणा ने पंचायत के सभी वार्डों में झाड़ू वितरण कर अनूठी पहल शुरू की - पहाड़ रफ्तार

कोविड महामारी से बचाव के लिए मठ – झडेता के प्रधान द्वारा गावों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अपने सभी वार्डों में झाड़ू वितरण किया गया। दरअसल कोविड-19 से बचाव के लिए ग्राम प्रधान […]

You May Like