देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थ पुरोहितों ने किया जोरदार प्रदर्शन – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। देव स्थानम् बोर्ड के विरोध में केदार सभा, केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज ने गुप्तकाशी व ऊखीमठ में जोरदार प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार किया तथा तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर देव स्थानम् बोर्ड के निर्णय को वापस न लेने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान कई सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन को अपना सहयोग दिया। केदार सभा व केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के सयुक्त तत्वावधान में आयोजित देव स्थानम् बोर्ड के विरोध में गुप्तकाशी में प्रदर्शन करने के बाद ठीक 12 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनकारी भारत सेवा आश्रम में एकत्रित हुए तथा प्रदेश सरकार, पर्यटन मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंचे तो तहसील गेट के निकट भाजपा कार्यकर्ता का वाहन नो पार्किंग में खड़ा होने पर प्रदर्शनकारियों में भारी आक्रोश देखा गया। प्रदर्शनकारी तहसील परिसर पहुंचने पर एक सभा में तब्दील हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार देव स्थानम् बोर्ड का गठन कर तीर्थ पुरोहितों के पुस्तैनी हक छिनने का प्रयास कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार


को बार – बार अवगत कराने के बाद भी तीर्थ पुरोहित समाज की मांगों पर अमल न होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है। वक्ताओं ने कहा कि तीर्थ पुरोहित समाज लम्बे समय से देव स्थानम् बोर्ड का विरोध कर रहे है मगर आज तक प्रदेश सरकार ने तीर्थ पुरोहितों की मांगों की ओर कोई ध्यान नही दिया। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते प्रदेश सरकार द्वारा देव स्थानम् बोर्ड के फैसले को वापस नहीं लिया जाता है तो तीर्थ पुरोहित समाज को उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होना पडे़गा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी! इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, कनिष्ठ प्रमुख शेलेन्द्र कोटवाल, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक सन्दीप पुष्वाण, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रणजीत रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भटट्, आप केदारनाथ विधानसभा संगठन मंत्री राकेश नेगी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने आन्दोलन को अपना समर्थन दिया ! इस मौके पर केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, पूर्व जिला पचायत सदस्य केशव तिवारी, द्वारिका प्रसाद रुवाडी, राजकुमार तिवारी, आनन्द सेमवाल, दीनानाथ वाजपेयी, राम प्रसाद मैठाणी,विजेन्द्र शर्मा, डी एन वाजपेयी, रुप नारायण शुक्ला, राजेन्द्र शुक्ला, महादेव शुक्ला, सन्तोष त्रिवेदी, पंकज शुक्ला सहित केदार सभा के पदाधिकारी, सदस्य व कई सैकड़ों तीर्थ पुरोहित , विभिन्न सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

संतोष पच्छिमी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ को लॉ कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों ने दी भावभीनी विदाई - पहाड़ रफ्तार

गोपेश्वर लॉ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर संतोष पच्छिमी बने ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़। माननीय को मंगलवार को लॉ कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों द्वारा भव्य भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर लॉ कॉलेज के छात्र डॉ.दीपक सिंह कुंवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। 🙏🙏यादों केपन्नों में आज फिर […]

You May Like