तपोवन विष्णुगाड : 07 फरवरी 2021 की प्राकृतिक आपदा में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर

तपोवन विष्णुगाड : 07 फरवरी 2021 की प्राकृतिक आपदा में दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि

एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा तपोवन परियोजना के बैराज साईट पर निर्मित स्मारक स्थल पर, 07 फरवरी 2021 को आई प्राकृतिक आपदा में हताहत हुए श्रमिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहिरवार एवं अध्यक्षा अलकनंदा महिला समिति श्रीमती उषा अहिरवार द्वारा स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन सभी दिवंगत श्रमिकों हेतु प्रार्थना की गई I इसके पश्चात् सभी कर्मचारियों द्वारा पुष्प अर्पित कर सभी दिवंगत श्रमिकों हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया। मुख्य महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहिरवार एवं श्रीमति उषा अहिरवार द्वारा उन सभी पुण्यात्माओं की याद में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, वेल्फेयर समितियों के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

एक्सक्लूसिव : गुलमर्ग खेलों इंडिया विंटर गेम्स के लिए 36 सदस्यीय टीम जम्मू कश्मीर के लिए रवाना - पहाड़ रफ्तार

संजय कुंवर एक्सक्लूसिव रिपोर्ट जोशीमठ : गुलमर्ग खेलों इंडिया विंटर गेम्स 2023 हेतु उत्तराखंड की 36 सदस्यीय स्कीइंग टीम जम्मू कश्मीर हुई रवाना,महिला वर्ग में महक, मानसी,भावना,भारती और पुरुष वर्ग में अंकित,प्रियांशु,शौर्य, का दिखेगा जलवा। 10 फरवरी 2023 से जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में होने वाले पीएम मोदी के ड्रीम […]

You May Like