विष्णुगाड़ तपोवन परियोजना में मिला एक और शव – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

विष्णुगाड़ तपोवन जल विद्युत परियोजना में सफाई के दौरान एक और शव बरामद हुआ है। बताया गया कि यह शव जोशीमठ विकासखंड के किमाणा गांव के युवक का है। परियोजना की टनल से लगातार शवों के मिलने के बाद परियोजना प्रबंधन ने मलबा हटाने के कार्य में तेजी लाई है।
गौरतलब है कि जोशीमठ में एनटीपीसी की विष्णुगाड़ तपोवन जल विद्युत परियोजना में सात फरवरी 2्021 को व्यापक नुकसान हुआ था। तब ऋषिगंगा में आए जल प्रलय से इस जल विद्युत परियोजना में कार्य करने वाले कई अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों की भी मौत हुई थी। जबकि कई अभी तक लापता चल रहे हैं। इस जल प्रलय में 205 लापता व्यक्तियों में से अभी तक 137 व्यक्तियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि ढूंढखोज के दौरान 38 मानव अंग भी बरामद हुए हैं। सोमवार को जल विद्युत परियोजना में मलबा हटाने के दौरान जोशीमठ विकासखंड के किमाणा गांव निवासी रोहित भंडारी पुत्र डब्बर सिंह का शव बरामद हुआ है। परियोजना प्रबंधन ने शव को पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने भी पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Next Post

इंटीग्रेटेड रोड एक्सिडेंट डेटाबेस एप का जनपद के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण - पहाड़ रफ्तार

सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों के विश्लेषण के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए इंटीग्रेटेड रोड एक्सिडेंट डेटाबेस एप का जनपद के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस सड़क दुर्घटनाओं में वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक उपाय करने के मकसद से बनाया गया […]

You May Like