तल्ला नागपुर संघर्ष समिति ने बनाई आंदोलन रणनीति – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। तल्ला नागपुर संघर्ष समिति की बैठक अध्यक्ष पूर्ण सिंह नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्षेत्रीय जनता द्वारा आगामी 12 अगस्त से होने वाले धरना – प्रदर्शन, आमरण – अनशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी रणनीति तैयार की गई तथा निर्णय लिया गया कि तल्ला नागपुर के चहुंमुखी विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा की गयी घोषणाओं पर अमल न होने से तल्ला नागपुर सघर्ष समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता द्वारा आगामी 12 अगस्त को कौल्लू बैण्ड से मुख्य बाजार होते हुए डाकघर तथा मेला स्थल तक शासन – प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर मेला स्थल पर क्रमिक अनशन शुरू किया जायेगा। बैठक में संरक्षक त्रिभुवन बर्त्वाल ने रूद्रप्रयाग – चोपता – पोखरी – गोपेश्वर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की मांग की।

प्रधान आगर दलेब राणा ने कहा कि क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा तभी शासन – प्रशासन क्षेत्र की सुध लेने के लिए विवश होगा। प्रेम सिंह गुसाईं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा तल्ला नागपुर के चहुंमुखी विकास के लिए दर्जनों घोषणायें की गयी है मगर किसी भी घोषणा पर अमल न होने से जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। मानवेन्द्र बर्त्वाल ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है इस बरसात में भी कई गाँव में पेयजल संकट बना हुआ है मगर सम्बंधित विभाग व शासन – प्रशासन बेखबर बना हुआ है! जिला पंचायत सदस्य सुनीता बर्त्वाल ने कहा कि शासन – प्रशासन की अनदेखी के कारण आज तल्ला नागपुर क्षेत्र विकास से कोसों दूर है इसलिए जनता को अपने हकों को पाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ा है। दलवीर सिंह राणा ने कहा कि यदि समय रहते क्षेत्र में फैली समस्याओं के निराकरण की पहल नहीं की गयी तो आन्दोलन को उग्र रूप दिया जायेगा।

 

गजाधर वशिष्ठ ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को एक मंच पर आना होगा। श्रीमती अंजना सजवाण ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए सघर्ष जारी रहेगा तथा मातृशक्ति को आगे आना होगा! इस मौके पर प्रताप सिंह मेवाल, लक्ष्मण बर्त्वाल, महेन्द्र नेगी, दीप राणा, होशियार सिंह नेगी, शरवीर खत्री, योगम्बर सिंह कुनियाल, जीतराम, वाई एस नेगी, बृजमोहन, पवन सिंह, अरविन्द सिंह नेगी, मोहन सिंह कठैत, पंचम सिंह नेगी, मंजू देवी, पार्वती देवी, विमला देवी भागमल सिंह नेगी मनवर सिंह सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न गांवों की महिला मंगल दल, व्यापार संघ के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

भूस्खलन ने खोली सरकार और प्रशासन की पोल - पहाड़ रफ्तार

भूस्खलन ने खोली सरकार और प्रशासन की पोल    भारी बारिश से मठ गांव में भारी भूस्खलन होने से दो गौशाला खतरे की जद में हैं। वहीं भूस्खलन से ग्रामीणों की 200 से अधिक काश्तकारी भूमि तबाह हो गई है। प्रशासन द्वारा मौके का मुआयना कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री […]

You May Like