सुमित्रा फरस्वाण को मिला शक्ति अवार्ड

Team PahadRaftar

सुमित्रा फरस्वाण को मिला शक्ति अवार्ड-2023
बंड क्षेत्र और निजमुला घाटी के लोगों ने दी बधाई
राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजमुला (दशोली) में बतौर प्रधानाध्यापिका के पद पर हैं कार्यरत

पीपलकोटी

गवर्नर्स टीचर अवार्ड 2019 से सम्मानित सीमांत जनपद चमोली के किरूली गाँव (पीपलकोटी), बंड क्षेत्र निवासी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजमुला दशोली में बतौर प्रधानाध्यापिका के पद कार्यरत शिक्षिका व समाजसेवी सुमित्रा फरस्वाण को देहरादून में आयोजित ”हम महिलाएं” काॅन्क्लेव के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति अवार्ड-2023 से सम्मानित किया। उक्त कॉन्क्लेव में शिक्षिका सुमित्रा फरस्वाण ने उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्र में गुणवत्तापरक शिक्षा, शिक्षा की चुनौती, शिक्षा का समाज पर प्रभाव, महिलाओं के अधिकार, रोजगार के अवसर, जेंडर, न्याय सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमें पद्मश्री बसंती बिष्ट, हिमानी शिवपुरी, दिव्या रावत, अरूषी निशंक, विभा कपूर, विजया तुली, मधुरिमा तुली, प्रतिभा थपलियाल, संगीता ढौंडियाल, सहित अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया इस काॅन्क्लेव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभाध्यक्ष महामहिम ऋतु खंडूरी भूषण, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डीजीपी अशोक कुमार ने भी अपनी बात रखी।

सुमित्रा फरस्वाण को शक्ति अवार्ड-2023 मिलने पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान, विजय मलासी, हरीश पुरोहित, हरेंद्र पंवार, भुवन लाल शाह सहित विभिन्न लोगों ने खुशी व्यक्त की।

Next Post

51 वर्षों के बाद अगस्त्यमुनि में विश्व मंगलम महायज्ञ का शुभारंभ, महिलाओं ने 151 जल कलशों से निकाली भव्य शोभायात्रा

केदार घाटी से हरीश गुसाई व लक्ष्मण सिंह नेगी की रिपोर्ट 51 वर्षों के बाद अगस्त्यमुनि में हो रहे विश्व मंगलम महायज्ञ व अष्टादश महापुराण का आज विधि विधान एवं वैदिक मन्त्रोचार के साथ शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर 151 जल कलशों के साथ विभिन्न महिला मण्डिलियों द्वारा भव्य शोभा […]

You May Like