सुहागिन महिलाओं ने सांठों” व्रत रख मंदिरों में किया मां नंदादेवी का पूजन – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

जोशीमठ : मां नन्दा गौरा को समर्पित अखंड सौभाग्यवती कामना “सांठों” व्रत का समापन,सुहागिन महिलाओं ने मंदिरों में किया नंदादेवी पूजन

संजय कुंवर जोशीमठ

पहाड़ों में भाद्रपद की शुक्ल षष्टमी सप्तमी ओर अष्टमी तिथि गढ़वाल हिमालय की आराध्या देवी मां नन्दादेवी को समर्पित मानी जाती है,आज के दिन सीमांत जोशीमठ क्षेत्र में खास कर सुहागिनी महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना हेतु मां नन्दा गौरा,सती माता के नाम से अखंड सौभाग्यवती होने की कामना हेतु “सांठों व्रत”रखती है। जिसको लेकर मां नन्दा देवी मंदिर प्रांगण में डांडो गांव की सुहागिन महिलाओं ने परम्पराओं के तहत मां नन्दा गौरा देवी को समर्पित सांठों व्रत का विधि विधान पूर्वक पूजन किया। और मां नन्दादेवी से अपने परिवार की कुशलता की कामना की, जिसके बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद वितरण भी किया।

Next Post

औली कोठी फार्म में बनने वाले केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया गतिमान है : के०चौधरी,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री

औली कोठी फार्म में बनने वाले केंद्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया गतिमान है : के०चौधरी,केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजय कुंवर, जोशीमठ जोशीमठ नगर में पहुंचने पर विकास खण्ड में कैलाश चौधरी केंद्रीय राज्य कृषि कल्याण मंत्री भारत सरकार का क्षेत्र वासियों ने शानदार अभिनंदन एवं स्वागत किया। […]

You May Like