
जसपाल नेगी
श्रीनगर : अवैध सड़क निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।

श्रीनगर नगर निगम वार्ड नंबर एक में भूमि समतलीकरण के नाम पर व्यक्ति द्वारा सभी नियमों को धता देकर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दीपक पोखरियाल द्वारा भूमि समतलीकरण के नाम पर बागवान लगा चोपड़ा हर्षावती गदेरे में सभी नियमों को ताक पर रख कर 400 मीटर अवैध सड़क निर्माण कार्य किया गया है। जिससे ग्रामीणों के चारागाह के साथ पेड़ों को भारी नुक़सान पहुंचाया गया है। साथ ही ग्रामीणों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से उक्त व्यक्ति की लीज निरस्त कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन दाताओं में पुष्पा देवी, कादंबरी देवी, संपत्ति देवी, रजनी देवी, देवेश्वरी देवी आदि शामिल रहे।

