कालीमठ घाटी के रूच्छ महादेव मंदिर में 25 फरवरी से श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : कालीमठ घाटी के रूच्छ महादेव व कोटि माहेश्वरी तीर्थ में नाना बाबा शिवगिरी महाराज व स्थानीय जनता के सहयोग से 25 फरवरी 5 मार्च तक आयोजित होने वाले श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ की तैयारियां जोरों पर है। नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह बना हुआ है। जानकारी देते हुए रूच्छ महादेव व कोटि माहेश्वरी तीर्थ के पुजारी सत्या नन्द भटट् ने बताया कि 25 फरवरी को ब्रह्म बेला पर पंचाग पूजन के तहत तैतीस कोटि देवी – देवताओं के साथ तुच्छ महादेव व भगवती कोटि माहेश्वरी का आवाह्न किया जायेगा तथा 11 बजे तक ज्ञान यज्ञ स्थल का निर्माण किया जायेगा तथा ठीक दो बजे से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ का श्री गणेश किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन कथावाचक सुरेशानंदजी गौड़ द्वारा अपने मुखारविंद से भगवती की महिमा का गुणगान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ में ओम प्रकाश भटट्, प्रेम प्रकाश भटट्, महेश चन्द्र सती, बच्ची राम भटट्, विपिन भटट् द्वारा प्रतिदिन सहयोग किया जायेगा। प्रधान चौमासी मुलायम सिंह तिन्दोरी, जाल मल्ला त्रिलोक रावत, कोटमा आशा सती, कविल्ठा अरविन्द राणा, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह सत्कारी, मोहन सिंह राणा, सुरेन्द्र तिन्दोरी, दिनेश सत्कारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भटट् , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कृपाल सिंह राणा ने आम जनता से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत् महापुराण ज्ञान यज्ञ में सहयोग का आवाह्न किया है।

Next Post

कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों व बढ़ती मंहगाई के खिलाफ चमोली में किया प्रर्दशन - संजय कुंवर

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दशोली द्वारा चमोली टैक्सी स्टैण्ड से मुख्य बाजार होते हुए हेवन होटल चमोली तक राजेन्द्र सिंह भण्डारी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं श्रीमती उर्मिला बिष्ट प्रभारी बद्रीनाथ विधानसभा के नेतृत्व में राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों, डीजल, पेट्रोल रसोई गैस के बढ़ते दामों, महंगाई एवं […]

You May Like