सैनिक का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ : मदमहेश्वर घाटी की सीमान्त ग्राम पंचायत गौण्डार निवासी व 4 गढ़वाल राफल्स में तैनात 30 वर्षीय अरुण पंवार पुत्र शिवशरण पंवार का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से मदमहेश्वर घाटी में मातम पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो – रोकर बुरा हाल है। रविवार को उनका अन्तिम संस्कार मधु गंगा के किनारे उनके पैतृक घाट पर गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ किया गया। वे अपने पीछे माता – पिता, भाई, पत्नी व दो वर्षीय बालिका को छोड़ गये।

विदित हो कि 4 गढवाल राफल्स में तैनात अरूण पंवार की डयूटी के दौरान तबियत खराब हो गयी थी तो लम्बे समय से उनका इलाज आर – आर हास्पिटल दिल्ली में चल रहा था। तो शनिवार को उन्होंने अन्तिम सांस ली। रविवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को वाहन द्वारा अकतोली लाया गया तथा अकतोली से मधु गंगा के किनारे तक निकली शव यात्रा में ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें नम आंखो से विदाई दी तथा सैन्य सम्मान के साथ उनका अन्तिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। उनके निधन पर मदमहेश्वर घाटी में मातम पसरा हुआ है। उनके निधन पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भटट्, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, कनिष्ठ प्रमुख शेलेन्द्र कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ विनोद राणा, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, शिव सिंह रावत सहित मदमहेश्वर घाटी के जनप्रतिनिधियों, परिजनों व ग्रामीणों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Next Post

तपोवन आपदा में दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम - संजय कुंवर जोशीमठ

संजय कुँवर जोशीमठ उत्तराखण्ड राज्य के तपोवन क्षेत्र में विगत 7 फरवरी 2021 को आयी प्रलयंकारी आपदा को एक माह व्यतीत होने पर एनटीपीसी की तपोवन विष्णुगाड हाइड्रो पावर पोजेक्ट की अलकनंदा महिला समिति एवं तपोवन एम्पलॉय वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 7 मार्च 2021 को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। एनटीपीसी […]

You May Like