सीमांत जोशीमठ तिरंगा रैली में दिखी अनेकता में एकता – संजय कुंवर

Team PahadRaftar

जोशीमठ : तिरंगा मार्च में दिखी अनेकता में एकता,सभी समुदाय के लोगों ने मिलकर “बंदे मातरम”के साथ हाथों में लहराया तिरंगा।

संजय कुंवर जोशीमठ

सूबे के आखिरी सरहदी सीमांत नगर जोशीमठ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें पहली बार जोशीमठ नगर में व्यापार संघ के बैनर तले हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्म से जुड़े हर वर्ग समुदाय के लोगों ने मिलकर तिरंगे को सम्मान देकर मुख्य बाजार जोशीमठ के नटराज चौक में एकत्र होकर देश प्रेम की भावना के साथ बंदे मातरम् का उदघोष कर सीमांत नगर में आपसी सौहार्द और अनेकता में एकता का उदाहरण पेश किया। इस दौरान धार्मिक पर्यटन नगरी जोशीमठ देश भक्ति के नारों भारत माता की जय, बंदे मातरम के नारों से गूंज उठी। जोशीमठ व्यापार सभा,नगर पालिका,महिला मंगल दलों के साथ नगर क्षेत्र के हर वर्ग धर्म संप्रदाय से जुड़े व्यक्तियों ने आज नगर में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति का जज्बा दिखाया है।

Next Post

देवरिया ताल विकास पर्यटन महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ : देवरिया ताल विकास महोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पर्यटक स्थल देवरिया ताल में लगने वाले एक दिवसीय मेले को भव्य रूप देने के लिए सारी उप समिति की बैठक महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी तथा मनसूना उप समिति की […]

You May Like