सीमांत जोशीमठ के किसानों को मिला पीएम फसल बीमा राशि, बोले किसान मोदी है तो मुमकिन है

Team PahadRaftar

जोशीमठ : पीएम फसल बीमा योजना छह गुना बीमा क्लेम मिलने से किसानों में खुशी,बोले किसान मोदी है तो मुमकिन है।

संजय कुँवर जोशीमठ

प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना में रवि की फसल के तहत सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के करीब 1180 प्रगतिशील किसानों को पिछले वर्ष की बेमौसमी ओलावृष्टि, प्राकृतिक आपदा के चलते हुए फसल नुकसान के एवज में सेब, संतरा, आडू की फसल का बम्पर 6 गुना बीमा क्लेम मिला है। उद्यान विभाग जोशीमठ की सजगता से क्षेत्र के किसानों के चेहरे पर एक बार फिर से खुशी लौटी है। जनवरी 2016 से शुरू इस महत्वपूर्ण पीएम फसल बीमा योजना में इस बार किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का अच्छा बीमा क्लेम आने से उत्साहित क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में 31 दिसंबर तक नए सीजन हेतु रवि की फसल 2022 सत्र का बीमा प्रीमियम भी भरा है। विनायक जन सेवा केंद्र जोशीमठ के संचालक प्रदीप भट्ट बताते है कि अकेले उन्होंने अपने केंद्र से क्षेत्र के 311 उन्नतशील किसानों का लगभग 29 लाख रुपये का सेब फसल बीमा प्रीमियम SBI बीमा कंपनी के नाम पर भरा है। प्रदीप भट्ट ने बताया कि करीब 39 किसानों ने गेंहूँ की फसल का बीमा प्रीमियम भरा है, कहा कि समय पर क्लेम आ जाता तो किसानों को 31 दिसम्बर की अंतिम तिथि तक प्रीमियम भरने के लिए चक्कर नही काटने पड़ते। उन्होंने बताया कि उनके ही जन सेवा केंद्र से करीब 35 किसानों का 96 हजार रुपये का प्रीमियम सर्वर की समस्या और बेन्किंग online ATM पेमेंट साईट धीमी चलने से अंतिम तारीख चले जाने से नही भरा जा सका और कई किसान फसल बीमा कराने से वंचित हो गए। हालाँकि SBI बीमा एजेंट के माध्यम से भी सेंकड़ों किसानों ने सेब का बीमा किया है। प्रेम नगर जोशीमठ के जागरूक युवा सेब काश्तकार लक्ष्मण सिंह रावत कहते है की पीएम मोदी किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है, किसानों को फसल का 6 गुना क्लेम मिला है। क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।उद्यान विभाग जोशीमठ के किसानों के साथ सही कोर्डिनेशन और सार्थक पहल से ही सीमांत के सेब काश्तकारों के लिये पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी फसल बीमा योजना संजीवनी साबित हुई है इसीलिए मोदी है तो ये मुमकिन है।

Next Post

जोशीमठ पालिका ने औली में सफाई अभियान चलाकर वाहन में लाया टनों कूड़ा

संजय कुँवर औली नगर पालिका परिषद जोशीमठ हिमक्रीड़ा औली को प्लास्टिक कूड़ा रहित पर्यटन स्थली बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।अपने कुशल पर्यावरण मित्रों की सहायता से पालिका प्रशासन ने मंगलवार को पर्यटन स्थली औली में वृहद स्वच्छता अभियान चला कर हिमक्रीड़ा स्थली औली की ढलानों में पर्यटकों द्वारा फैलाए […]

You May Like