सिद्धपीठ लाता मां नंदा देवी राजजात देवरा यात्रा 2022 को भव्य बनाने के लिए तैयारियां – संजय कुंवर लाता जोशीमठ

Team PahadRaftar

शनिवार को नीति घाटी के ग्रामीणों ने बैठक कर 2022 में मां नंदा सिद्धपीठ लाता राजजात देवरा यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। देवरा यात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति का गठन कर दायित्व सौंपा गया। बता दें की हर 12 वर्ष में सिद्ध पीठ मां नंदा लाता अपने क्षेत्र भ्रमण पर जाती है और अपने भक्तों और ध्यांणियों की कुशल क्षेम पूछती है। 12 वर्ष बाद होने वाली इस महा उत्सव के लिए ग्रामीणों ने आज बैठक कर समिति की गठन किया गया
अध्यक्ष डॉ मानसिंह राणा,
उपाध्यक्ष श्री धीरू गरूढ़िया,
सचिव लक्ष्मण सिंह बुटोला,
कोषाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत
एवं सम्मानित नीती घाटी के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। सर्वप्रथम सीमांत नीती घाटी देवरा यात्रा विगत नव वर्ष 2022 में सीमांत घाटी के अंतिम गांव नीती तक माँ नन्दा देवी की यात्रा के सम्बन्ध में आज लाता गांव मन्दिर प्रांगण में चर्चा की गई। घाटी के माताओ, बहिनों , युवाओं , बुजुर्गों ने अपनी बात रखी। मां नंदा उत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी एकजुट होकर आगे आए। लक्ष्मण सिंह बुटोला ने कहा कि मां नंदा उत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी लोग मिलजुल कर आगे काम करेंगे। इसके लिए समिति का गठन कर दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि 2022 में मां नंदा देवी सिद्धपीठ लाता अपने नीति घाटी के लगभग 25 से अधिक गांव का भ्रमण कर अपने भक्तों और ध्यांणियों को आशीष देंगे।

Next Post

आदेश जारी - चारधाम यात्रा पर पंजीकृत तीर्थयात्रियों के न पहुंचने पर उनके स्थान पर अन्य पंजीकृत श्रद्धालु धाम के दर्शन कर सकेंगे - पहाड़ रफ्तार

उत्तराखंड चारधाम यात्रा में एसओपी के सापेक्ष पंजीकृत तीर्थयात्री चारधाम पहुंच सकेंगे देहरादून : उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021 संचालन हेतु माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के क्रम में उत्तराखंड शासन के धर्मस्व विभाग द्वारा जारी एसओपी में तीर्थ यात्रियों की संख्या निर्धारित की गयी। शासन के संज्ञान में आया […]

You May Like