कालीमठ घाटी के ग्रामीणों की आराध्य चौमुडा देवी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण आयोजित, सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे – लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

Team PahadRaftar

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी के ग्रामीणों की अराध्य देवी चौमुडा देवी के मन्दिर परिसर में महन्त शिव गिरी महाराज के अथक प्रयासों तथा कालीमठ घाटी के सहयोग से आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रति दिन सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ के आयोजन तथा महिला मंगल दल चौमासी, जाल मल्ला, जाल तल्ला व खोन्नू के धार्मिक भजनों की प्रस्तुति से कालीमठ घाटी का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन हरिद्वार के प्रख्यात कथावाचक गोवर्धन गिरीराज ने कहा कि भगवती दुर्गा की महिमा का गुणगान जितना किया जा उतना कम है क्योंकि भगवती दुर्गा ने समय – समय पर अनेक रूपों में जगत का कल्याण किया है। उन्होंने कहा कि भगवती चामुडा का पावन तीर्थ प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूर्ण होने के साथ – साथ आध्यात्मिक रूप से भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि जो मनुष्य चैत्र व शारदीय नवरात्रों में भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करता है उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं तथा वह मनुष्य सांसारिक सुखों को भोग कर अन्त में मोक्ष को प्राप्त होता है। कथावाचक गोवर्धन गिरीराज ने कहा कि शिवपुराण के केदार खण्ड में कालीमठ घाटी में विराजमान भगवती काली, कोटि माहेश्वरी, मनणा तीर्थ की महिमा व वर्णन विस्तृत से किया है तथा इन्हें स्थानों पर भगवती दुर्गा द्वारा विभिन्न रूपों में दुष्ट राक्षसों का वध करने के बाद भगवती दुर्गा इन्हें स्थानों पर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हैं। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य इन तीर्थों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं उनके जन्म – जन्मान्तरों से लेकर कल्प – कल्पान्तरों के पापों का हरण हो जाता है। इस मौके पर रवि कोठारी, विपिन पुरोहित, सत्यानन्द भटट्, विपिन भटट्, आयुष भटट,क्षेत्र पंचायत सदस्य सोमेश्वरी भटट्, अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सत्कारी, सचिव कीरत सिंह राणा,महामंत्री दिनेश सत्कारी, विशाम्बर भटट्, त्रिलोक सिंह रावत, कृपाल सिंह राणा, अरविन्द पंवार ,, ज्ञान सिंह सत्कारी, धन सिंह राणा, केदार सिंह सत्कारी,सजन सिंह राणा,आनन्द सिंह,शान्ता प्रसाद भटट्, राजेन्द्र सिंह सत्कारी, मोहन तिन्दोरी, सते सिंह तिन्दोरी, हर्ष सिंह, गुड्डू राणा, सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Next Post

नाराजगी : विस्थापन सूची में नाम न आने पर उषाडा गांव के ताला तोक के शेष परिवारों ने लगाया उपेक्षा का आरोप, आंदोलन की दी चेतावनी - लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ

ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी की ग्राम पंचायत उषाडा के ताला तोक में 72 परिवारों के विस्थापन के लिए शासन से धनराशि अवमुक्त होते ही शेष परिवारों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों व शासन – प्रशासन पर शेष परिवारों की अनदेखी का आरोप लगाया है। विस्थापन सूची से शेष प्रभावित परिवारों के नाम कैसे […]

You May Like