चमोली : सिंद्रवानी गांव की श्रेया बिष्ट ने नीट एग्जाम में पाई सफलता  

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर / चमोली

सिंद्रवानी गांव की श्रेया बिष्ट ने NEET एग्जाम में किए 615 अंक हासिल
जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग की ग्राम पंचायत सिंद्रवान गौचर की श्रेया बिष्ट ने NEET exam में 720 अंकों में से 615 अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। श्रेया अपनी इस सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को देती है। श्रेया विगत एक वर्ष से NEET की तैयारी कर रही थी।
श्रेया के माता पिता संजय बिष्ट और रेशमा बिष्ट फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। श्रेया की इस सफलता से उनके गांव सहित गौचर व आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
बालिका श्रेया बिष्ट की इस उपलब्धि पर नगरपालिका अध्यक्ष गौचर श्रीमती अंजू बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, शिक्षक विजय सिमल्टी, राजेन्द्र सिंह नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, उत्तराखंड गो सेवा आयोग के सदस्य अनिल नेगी, अनूप लिंगवाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष जयकृत बिष्ट,जिला भेषज संघ के प्रवंध संचालक एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप लखेड़ा, सतेन्द्र नेगी, हरीश बिष्ट, गौरव पुरोहित, पूर्व सभासद मनोज नेगी, देव भूमि पत्रकार यूनियन चमोली के अध्यक्ष दिग्पाल गुसाई, अरूण मिश्रा, देवेंद्र गुसाईं, केएस असवाल, बीपी बमोला, एलपी लखेड़ा, जेष्ठ प्रमुख प्रदीप चौहान आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Next Post

प्लास्टिक : पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

प्लास्टिक : पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा       डॉ. हरीश अंदोला इस वर्ष पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ‘प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान’ निकालना है। हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। अब […]

You May Like