शर्मसार : 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Team PahadRaftar

80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बुधवार को ग्राम ओड़माथा निवासी एक महिला द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी गई कि दिनांक- 07.02.2023 की मध्य रात्रि में समय करीब 12:30 बजे मुकेश सिंह बिष्ट पुत्र जगदीश सिंह बिष्ट, निवासी- ओड़माथा द्वारा वादिनी की बुआ उम्र- करीब 80 वर्ष के कमरे में घुसकर उनके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया गया, बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर उनके परिजन तथा अन्य ग्राम वासी मौके पर पहुँच गए जिनके द्वारा मुकेश सिंह की पिटाई की तो वह मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में अभियुक्त मुकेश सिंह बिष्ट, उपरोक्त के विरूद्ध धारा-376/452/323 भादवि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा बुजुर्ग महिला को मेडिकल परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भिजवाया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, थानाध्यक्ष जाजरदेवल, श्री मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 08.02.2023 को अभियुक्त मुकेश सिंह बिष्ट पुत्र स्व0 जगदीश सिंह बिष्ट, निवासी- ओड़माथा थाना जाजरदेवल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं दिनांक- 07.02.2023 को अपने गाँव की शादी से वापस घर को आ रहा था, मैं काफी नशे में था मेरे द्वारा काफी शराब पी गई थी और मैं गाँव में घूम रहा था। जिस दौरान मेरे द्वारा शराब के नशे में उक्त घटना को अंजाम दिया गया। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

Next Post

जोशीमठ : भूधंसाव से अब तक 868 घरों में आई दरारें, प्रशासन द्वारा राहत कार्य जारी

संजय कुंवर जोशीमठ : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चमोली द्वारा जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव को लेकर जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार सुरक्षा की दृष्टिगत जिला प्रशासन वर्तमान में 243 परिवारों के 878 सदस्यों को विभिन्न सुरक्षित स्थानों पर अस्थाई रूप से विस्थापित किया गया है। जबकि 53 परिवारों के […]

You May Like