वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट को मिला मैती सम्मान  – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

  वरिष्ठ पत्रकार रजपाल बिष्ट को मिला मैती सम्मान

चमोली : सीमांत जनपद चमोली के गोपेश्वर मे राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो चीफ रजपाल बिष्ट जी को आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चमोली जनपद के जोशीमठ ब्लाॅक के ऊर्गम में आयोजित गौरा देवी पर्यावरण पर्यटन एवं विकास मेले में प्रतिष्ठित मैती सम्मान से सम्मानित किया गया। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत सहित अन्य मुख्य अतिथियों ने रजपाल बिष्ट को शाॅल ओढ़ाकर स्मृति-चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रजपाल बिष्ट ने चार दशक की अपनी पत्रकारिता में जल जंगल जमीन के लिए हजारों लेख लिखे हैं। उनके लेखों में पर्यावरण की चिंता साफ देखी जा सकती है। उनके लेख लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है। उन्होने पर्यावरण, जल – जंगल से जुडे हर खबर को सदैव प्रमुखता दी। पर्यावरण संरक्षण के प्रसिद्ध चिपको आंदोलन को अपने लेखों के जरिए नई पहचान दिलाई। रजपाल बिष्ट के साथ पेड वाले गुरूजी धन सिंह घरिया और लक्ष्मण सिंह नेगी सचिव जनदेश को भी मैती सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

Next Post

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 26वां गौरा देवी पर्यावरण, प्रकृति व पर्यटन विकास मेला का आगाज

26 वां चिपको नेत्री गौरा देवी पर्यावरण प्रकृति पर्यटन विकास मेला का शुभारंभ। रघुबीर नेगी उर्गमघाटी पंचबदरी में विराजमान श्री ध्यानबदरी एवं पंचम केदार श्री कल्पेश्वर महादेव की तपोभूमि पर भूमि क्षेत्रपाल घंटाकर्ण की नगरी उर्गमघाटी के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के […]

You May Like