भाजपा के वरिष्ठ नेता हरबंश कपूर का निधन, सीएम ने किया शोक व्यक्त

Team PahadRaftar

देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के लिए दुखद खबर है। देहरादून कैंट से विधायक रहे हरबंस कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 75 साल थी। सीएम ने दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है।

हरबंस कपूर के निधन की जानकारी भाजपा नेता और पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता ने दी। इस खबर को सुनकर भाजपा में शोक की लहर है। हरवंश कपूर उत्तराखंड में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं और साथ ही वह 8 बार विधायक भी रहे हैं लेकिन एक भी बार मंत्री नहीं बन सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका देर रात सोते वक्त निधन हो गया।

हरबंस कपूर देर रात कल भाजपा के द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई थी उस बैठक में हरबंस कपूर भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद गोयल का कहना है कि कल देर रात तक राजनाथ सिंह के दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक चली जिसमें कि विधायक हरबंस कपूर भी मौजूद थे। आज सुबह जिस तरीके से हरबंस कपूर के निधन की खबर मिली है उससे भाजपा को बड़ा कष्ट पहुंचा है।

Next Post

पीएम मोदी के काशी का दिव्य व भव्य सौंदर्य का लोकार्पण करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव मन्दिरों में की पूजा-अर्चना - लक्ष्मण नेगी रूद्रप्रयाग

ऊखीमठ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी में दिव्य व भव्य स्वरूप काशी विश्वनाथ धाम सौंदर्य करण तथा समग्र विकास के अद्भुत कार्यों का लोकार्पण किए जाने पर भाजपा जिला संगठन रुद्रप्रयाग ने जनपद के सभी 11 मंडलों के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर पड़ने वाले शिव मंदिरों में […]

You May Like