जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी, बढ़ी दुश्वारियां – देखें वीडियो, पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर,जोशीमठ
ब्रेकिंग न्यूज़
जोशीमठ: भू धंसाव से दरकते जोशीमठ में मौसम का बदला मिजाज, जोशीमठ में सीजन की पहली बर्फबारी।

सुबह से हो रही है बर्फबारी,नगर के सुनील,परसारी,नोग, डांडो, अपर बाजार, सहित पैंका,रविग्राम,मनोटी, लामारी, गांव में भी बिछी बर्फ की सफेद चादर,
हिम क्रीड़ा स्थली औली सहित ऊँचाई वाले इलाके भी बर्फबारी के चलते हुए सराबोर,साल की पहली बर्फबारी होने से जहाँ सेब बागवानों के चेहरों पर खुशी लौटी है वहीं बर्फबारी का इंतजार कर रहे पर्यटकों की मुराद पूरी हुई है लेकिन इस बर्फबारी से प्रशासन को जोशीमठ मे भू धसाव आपदा राहत कार्यो सहित राहत शिविरों मे रह रहे प्रभावित परिवारों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी बर्फबारी शुरू हुई है लेकिन लगातार हिमपात होने से प्रशासन को राहत बचाव सहित वैज्ञानिकों के दलों को जाँच सहित सर्वे कार्यों को करने मे मुश्किलें जरूर पैदा हो सकती है!

Next Post

जोशीमठ : भाजपा ग्रामीण संदीप नौटियाल व नगर नितेश चौहान को मंडल अध्यक्ष नियुक्त पर भाजपाइयों ने जताई खुशी - पहाड़ रफ्तार

भाजपा द्वारा प्रदेश में सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। जोशीमठ में भी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर कार्यकर्ता ने मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तराखंड के सभी ग्रामीण मंडल व नगर अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। सीमांत जोशीमठ में संदीप […]

You May Like