संविधान दिवस पर स्कूली छात्रों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली – केएस असवाल गौचर

Team PahadRaftar

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ में मतदान जागरूकता रैली निकाली गई साथ ही साथ निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों द्वारा नारों और स्लोगनों द्वारा गांव वालों को जागरूक किया गया। और ग्रामीणों को वोट के महत्त्व को बताया। बच्चों द्वारा संविधान दिवस पर संविधान की शपथ ली गई इस कार्यक्रम में विद्यालय और ग्रामसभा बमोथ के बीएलओ गौरव पुरोहित और राजेश पंत आनंद मणि देवली विजय भट्ट आदि अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।

Next Post

संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई - पहाड़ रफ्तार

भारतीय संविधान की 72वीं वर्षगाठ के अवसर पर सभी सरकारी संस्थानों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत के संविधान के प्रति सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा ली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने क्लेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाते हुए संविधान दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने […]

You May Like