रूद्रप्रयाग : राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट का ऊखीमठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  सरकार में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री) चंडी प्रसाद भट्ट के रुद्रप्रयाग, केदार घाटी व गृह क्षेत्र ऊखीमठ पहुंचने पर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान दायित्वधारी  भट्ट ने पार्टी हाईकमान के अलावा जिले के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

सरकार में सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद चंडी प्रसाद भट्ट आज पहली बार अपने गृह जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे। जिला मुख्यालय के गुलाबराय में स्थित भाजपा जिला कार्यलय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री भट्ट का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए दायित्वधारी चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका निर्वहन निःस्वार्थ व समर्पण भावना से करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ईमानदारी से पार्टी के लिये कार्य करें। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार देश एवं प्रदेश हित में अनेक लाभकारी कार्य कर रही है। भट्ट का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने कहा कि श्री भट्ट ने पद में रहते हुए जो कार्य किये हैं, वह अब भी करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, दिनेश उनियाल, जिला उपाध्यक्ष अरूण चमोली, जिला कोषाध्यक्ष कुलवीर रावत, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवशाली, जिपंस शिला रावत, अजय सेमवाल, नगर मंडल अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी राय सिंह राणा, शशि नेगी, घनश्याम पुरोहित, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, दिगम्बर रमल्वाण, भूपेन्द्र बिष्ट, सैन सिंह बिष्ट, रोशनी रौथाण, शालिनी गोस्वामी, विमला गोस्वामी, अनिता भटट, दीपा कठैत सहित अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि और गृह क्षेत्र ऊखीमठ आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व्यापारियों व ग्रामीणों ने उनका ढ़ोल – नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस मौके पर निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भट्ट, महामंत्री दलवीर नेगी, प्रधान संगठन संरक्षक संदीप पुष्वाण, डॉ अजनेश पंवार, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भटट, अंजना रावत, नर्मदा देवी, रेखा रावत, प्रेमलता पंत, नंदन सिंह रावत, महेश बर्त्वाल, कुलदीप रावत, गजपाल रावत, मुकेश त्रिवेदी, कुंवर सिंह नेगी, जगदीश नेगी, सदानंद भटट, क्षेपस उषा भटट् निवर्तमान सभासद रवीन्द्र रावत, पूजा देवी, विशाम्वर दत्त भटट्, देवी प्रसाद भट्ट,छात्र संघ अध्यक्ष नितिन नेगी, पूर्व अध्यक्ष गौरव भटट, राहुल, प्रकाश पंवार जीतपाल सिंह नेगी, संजय मनवाल , योगेन्द्र नेगी, गणेश गोस्वामी, योगेश्वर पन्त,अनुराग चौधरी, अमन चौधरी, प्रशान्त गुसाईं, मनीष मेगवाल, सुमित पवार,आयुष रावत, दीप शेखर सेमवाल,सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

जोशीमठ : सैंजी लग्गा डुमक मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने निकाली पदयात्रा, मिल रहा अथाह जनसमर्थन

संजय कुंवर  जोशीमठ : सैंजी लग्गा स्यूंण – डुमक मोटर मार्ग निर्माण को लेकर क्षेत्रवासी एक बार फिर एक जुट हो गए हैं। डुमक गांव में ग्रामीण एक सप्ताह से क्रमिक अनशन पर बैठे हुए हैं, वहीं इस मुहिम को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल घाटी के […]

You May Like