भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। रविवार को भाजपा नगर मंडल पीपलकोटी की बैठक मायापुर में हुई संपन्न। जिसमें सभी शक्ति केंद्रों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने सभी कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। बैठक में कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इस अवसर पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, महावीर रावत, पंकज हटवाल, दीपक पंत उपस्थित रहे।

Next Post

गुरु चरणों को तुम सदा देना वो सम्मान, मन के मंदिर में रहें जैसे की भगवान -सुनीता सेमवाल "ख्याति"

विषय – गुरू पूर्णिमा विधा – दोहा मात्रा – 13 और 11 पे यति गुरु की महिमा क्या कहूँ,गुरु तो हैं वरदान। गुरु की संगत से मिले,जीवन भर का ज्ञान।। गुरु के गुण को जो गुने,उसको मिलती जीत। गुरु की कड़वी बात भी,समझो तुम संगीत।। गुरु की सच्ची सीख तो,करती […]

You May Like