गणतंत्र दिवस गौचर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

केएस असवाल

गौचर : नगर क्षेत्र में 74 वें गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के सभी शिक्षण संस्थाओं ने प्रभात फेरी निकालकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, समस्त नगरपालिका कर्मचारी और समस्त सभासदों के सौजन्य से मेला मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोक गायक गजेंद्र सिंह राणा, पूनम सती और लोक गायक विमल ने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर सांय तक थिरकने को मजबूर किया। कार्यक्रम की शुरुआत लोक गायक गजेंद्र सिंह राणा ने नंदा देवी के जागरों और पूनम सती ने देशभक्ति गीतों से किया।इस अवसर पर डाइट के प्रधानाचार्य लखपत सिंह बर्त्वाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमन ध्यानी, व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ज्योति प्रसाद उनियाल, अवर अभियंता राजीव चौहान, जयकृत बिष्ट,रघुनाथ खत्री, विपुल रावत, कैलाश शैली,राकेश कुमार, सुरेंद्र लाल, अजय किशोर भंडारी, अंजनी नेगी, पवित्रा बिष्ट, ममता आर्य, राहुल बिष्ट एवं पालिका के समस्त कर्मचारियों गणमान्य लोग मौजूद थे। मंच का संचालन पुष्कर चौधरी वह सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Next Post

एक्सक्लूसिव : भूस्खलन से उर्गमघाटी मोटर मार्ग हुआ बंद, आवाजाही बाधित - पहाड़ रफ्तार

रघुबीर सिंह नेगी उर्गमघाटी : पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर एवं पंचबदरी ध्यान बदरी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग बंद। पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर एवं पंचबदरी ध्यान बदरी को जोड़ने वाला ल्यांरी कल्पेश्वर महादेव मोटर मार्ग किमी दो पर धोपा गदेरे के समीप टूटने से बंद हो गया। वर्तमान […]

You May Like