प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू पहुंचे कर्णप्रयाग

Team PahadRaftar

केएस असवाल

कर्णप्रयाग : प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू पहुंचे कर्णप्रयाग।गौचर हेलीपैड पर पूज्य बापू का कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों ने किया स्वागत। 17 जून कल शनिवार से जिलासु में आयोजित होने वाली राम कथा में प्रवचन देंगे प्रख्यात कथावाचक मोरारी बापू। मणिपुर हिंसा में मारे गये लोगों की याद में हो रहा है राम कथा का आयोजन।

17 जून से 25 जून तक जिलासु में होगी राम कथा आयोजित। राम कथा आयोजन की सभी तैयारियां संपन्न कर दी गई है। सुरभि शोध संस्थान वाराणसी द्वारा किया जा रहा है राम कथा का आयोजन।

रुद्राभिषेक गांव के प्रधान पुष्कर सिंह, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती देवकी देवी, राम कथा आयोजन समिति के कार्यकर्ता हरीश चंद्र त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए काशी से पधारे हुए आचार्य गण एवं संभ्रांत पुजारी विद्वान राजेंद्र पुरोहित ने संपन्न कराया।

Next Post

चमोली : जिला ई-पुस्तकालय की ओर पाठकों का बढ़ता ग्राफ

पहाड़ रफ्तार चमोली : जिला ई-पुस्तकालय गोपेश्वर में जिला प्रशासन द्वारा अनटाइड फंड से पठन – पाठन के लिए अत्याधुनिक व्यवस्था की गई है। जिसका लाभ अब पुस्तकालय में पढ़ने  वाले पाठकों को मिलने लगा है। पहले यहां पर 7 से 8 बच्चे प्रतिदिन पढ़ने आते थे, लेकिन वर्तमान में […]

You May Like